logo-image

चीन-भारत व्यापार ने 2021 में ऐतिहासिक रिकार्ड बनाया

चीन-भारत व्यापार ने 2021 में ऐतिहासिक रिकार्ड बनाया

Updated on: 17 Jan 2022, 11:10 PM

बीजिंग:

चीनी कस्टम द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में चीन-भारत वस्तु व्यापार की कुल रकम 1 खरब 25 अरब 66 करोड़ 43 लाख डॉलर दर्ज हुई ,जो गत वर्ष से 43.3 प्रतिशत से अधिक रही। यह एक नया ऐतिहासिक रिकार्ड है और पहली बार 1 खरब डॉलर से पार हो गया है। सीमा सवाल के बीच चीन भारत संबंधों के लिए यह एक प्रेरणादायक खबर है।

चीनी कस्टम के मुताबिक वर्ष 2021 में चीन ने भारत के प्रति 97 अरब 52 करोड़ डालर वस्तुओं का निर्यात किया, जबकि भारत से 28 अरब 14 करोड़ 35 लाख डॉलर वस्तुओं का आयात किया। चीन भारत व्यापार वृद्धि दर चीन के मुख्य व्यापार साथियों में से तीसरे स्थान पर रही।

वर्ष 2021 में भारत से चीन आने वाले मुख्य वस्तुएं खनिज उत्पाद, रासायनिक उत्पाद, कृषि उत्पाद आदि रहे, जबकि भारत को जाने वाली मुख्य चीनी वस्तुएं इलेक्ट्रॉनिक व दूर संचार उपकरण ,कंप्यूटर हार्डवेयर ,मशीनरी यंत्र आदि रहे।

द्विपक्षीय व्यापार का 1 खरब डॉलर की सीमा को पार करना चीन और भारत के व्यापार विकास में एक मील का पत्थर है। ध्यान रहे कि वर्ष 2010 में तत्कालीन चीनी प्रधानमंत्री वन च्या पाओ की भारत यात्रा में दोनों पक्षों ने एक खरब डॉलर व्यापार हासिल करने का लक्ष्य तय किया था। दस साल के बाद चीन भारत व्यापार अंत में यह लक्ष्य पूरा कर नयी मंजिल पर खड़ा हुआ है।

स्थानीय विश्लेषकों के विचार में वर्ष 2021 में चीन भारत व्यापार में तेजी आने के पीछे तीन मुख्य कारण हैं। पहला ,चीन में कोविड नियंत्रण की सफलता बनी रही और चीनी विनिर्माण उद्योग ने पूरी क्षमता के साथ उत्पादन किया, जबकि विश्व के अन्य क्षेत्रों के उत्पादन पर कोविड का गंभीर प्रभाव बरकरार रहा। इसके कारण चीन के निर्यात और आयात में बड़ी बढ़ोतरी हुई। दूसरा ,बाजार नियम अपनी भूमिका निभा रहा है। राजनीतिक ²ष्टि से पिछले साल चीन भारत संबंध उलझन से नहीं निकले , लेकिन व्यापार और बाजार अपने नियमों पर आधारित है। तीसरा, लंबे समय के आर्थिक भूमंडलीकरण से चीन और भारत अधिक घनिष्ठ रूप से अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन और अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक बंटवारे से जुड़े हुए हैं। यह रूझान नहीं बदला जा सकता ।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.