चीनी प्रतिनिधि : सुरक्षा परिषद में सुधार निष्पक्षता और न्याय को प्रतिबिंबित करने की जरूरत

चीनी प्रतिनिधि : सुरक्षा परिषद में सुधार निष्पक्षता और न्याय को प्रतिबिंबित करने की जरूरत

चीनी प्रतिनिधि : सुरक्षा परिषद में सुधार निष्पक्षता और न्याय को प्रतिबिंबित करने की जरूरत

author-image
IANS
New Update
New from

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

76वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 नवंबर को नियमित रूप से सुरक्षा परिषद में सुधार पर विचार-विमर्श किया। जिसमें चीन के स्थाई प्रतिनिधि चांग चून ने चीन का रूख और विचार साझा किया।

Advertisment

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र बहुपक्षवाद का प्रतीक है, दो विश्व युद्धों के बाद, दुनिया भर के लोग शांतिपूर्ण विकास की आशा करते हैं। परिवर्तनों और वैश्विक महामारी का सामना करने के लिए, और विभिन्न वैश्विक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए, हमें एक मजबूत संयुक्त राष्ट्र चाहिए। वैश्विक शासन में सुधार, सच्चे बहुपक्षवाद का अभ्यास करना चाहिए, ताकि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में लोकतंत्रीकरण और कानून के शासन को बढ़ावा देने में और ज्यादा प्रयास किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि सुधार केवल कुछ देशों के निजी हितों को संतुष्ट नहीं कर सकते। सुधारों को विकसित देशों के अधिक प्रतिनिधित्व को ठीक करना चाहिए, विकासशील देशों के प्रतिनिधित्व को प्रभावी ढंग से बढ़ाना चाहिए, और अधिक अफ्रीकी, एशियाई, लातिन अमेरिकी, अरब देशों, छोटे द्वीप देशों और छोटे और मध्यम आकार के देशों को सुरक्षा परिषद में प्रवेश करने और भूमिका निभाने का अवसर देना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment