logo-image

चीनी शैली के आधुनिकीकरण मार्ग की सफलता किस पर निर्भर करती है?

चीनी शैली के आधुनिकीकरण मार्ग की सफलता किस पर निर्भर करती है?

Updated on: 14 Nov 2021, 08:25 PM

बीजिंग:

लगभग एक महीने पूर्व, 9वें विश्व चीनी अध्ययन मंच पर सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस टाडिक ने भाषण देते हुए कहा था कि 21वीं सदी में पश्चिम के सामने आने वाली चुनौतियां बताती हैं कि आधुनिकीकरण पश्चिमीकरण के बराबर नहीं है। चीन ने आधुनिकीकरण को नए अर्थ दिए हैं, जिसने दुनिया को एक पाठक्रम सिखाया है।

हाल ही में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की 19वीं राष्ट्रीय समिति के छठे पूर्णाधिवेशन में जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि सीपीसी लोगों का नेतृत्व कर चीनी शैली के आधुनिकीकरण के मार्ग पर सफलतापूर्वक चली, उसने मानव सभ्यता का नया रूप बनाया और विकासशील देशों के आधुनिकीकरण के मार्ग का विस्तार किया। चीनी शैली का आधुनिकीकरण मार्ग दुनिया भर में गहन चर्चा और सोच को जगाता है।

प्रसिद्ध ब्रिटिश विद्वान मार्टिन जैक्स ने कहा, चीन के उदय ने विकासशील देशों को विकास के लिए एक नया मार्ग और प्रेरणा प्रदान की है। इस नए मार्ग को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने लोगों का नेतृत्व करते हुए सौ साल के संघर्ष के बाद स्वतंत्र रूप से खोजा था, जो कि चीनी विशेषताओं के साथ और चीन की वास्तविकता के अनुरूप है। इस मार्ग के लक्ष्य हैं कि आंतरिक रूप से लोगों की समान समृद्धि, मनुष्य व प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व को साकार करना, बाहरी रूप से दुनिया के शांतिपूर्ण विकास को बढ़ावा देना, मानव जाति के साझे भाग्य वाले समुदाय का निर्माण करना, भौतिक सभ्यता, राजनीतिक सभ्यता, आध्यात्मिक सभ्यता, सामाजिक सभ्यता और पारिस्थितिक सभ्यता के समन्वित विकास को बखूबी अंजाम देना इनमें शामिल है।

यह देखा जा सकता है कि चीनी शैली के आधुनिकीकरण मार्ग ने न केवल पूर्वी और पश्चिमी आधुनिकीकरण मार्गों से कुछ उपयोगी अनुभव सीखे हैं, बल्कि पश्चिमी आधुनिकीकरण मॉडल की कमियों को भी पार किया है। यह सीसीपी द्वारा चीनी जनता का नेतृत्व कर अपनी राष्ट्रीय परिस्थिति के आधार पर चलने वाला रास्ता है। इसने न केवल मानव जाति के लिए आधुनिकीकरण का एक नया मार्ग खोला है, बल्कि मानव सभ्यता के एक नए रूप का निर्माण भी किया है।

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में चीनी लोगों ने औद्योगीकरण निर्माण किया, सुधार और खुलेपन को लागू किया, पूर्ण गरीबी को समाप्त किया, सर्वांगीण तरीके से खुशहाल समाज का निर्माण पूरा किया, स्वतंत्र नवाचार में वृद्धि की, और आधुनिकीकरण की राह पर एक के बाद एक चमत्कार किए।

आधुनिकीकरण कुछ देशों का पेटेंट नहीं है। अपने खुद का विकास मॉडल दूसरों पर थोपना असंभव है, आधुनिकीकरण के नाम पर दूसरों को नहीं लूटना चाहिए, और अन्य देशों के वैध विकास अधिकारों से वंचित भी नहीं करना चाहिए।

एक सदी में सीसीपी द्वारा लोगों का नेतृत्व कर बनाए गए आधुनिकीकरण के मार्ग ने चीन और दुनिया को पारस्परिक रूप से लाभप्रद और उभय जीत प्राप्त की। भविष्य में, सीसीपी इस सही रास्ते पर चलती रहेगी और चीनी लोगों और दुनिया के लोगों को बेहतर जीवन जीने देगी। जैसा कि चीन का अध्ययन कर रहे ब्राजीली विद्वान एवांड्रो मेनेजेस डी कार्वाल्हो ने कहा कि चीन ने सफलतापूर्वक चीनी शैली के आधुनिकीकरण का रास्ता खोल दिया है। भविष्य में, चीन मानव जाति के साझे भाग्य वाले समुदाय के निर्माण को लगातार बढ़ावा देगा और मानव जाति को इतिहास में नए चरण में ले जाएगा।

( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग )

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.