logo-image

सीपीसी की 19वीं केंद्रीय कमेटी का छठा पूर्णाधिवेशन एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक मोड़

सीपीसी की 19वीं केंद्रीय कमेटी का छठा पूर्णाधिवेशन एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक मोड़

Updated on: 12 Nov 2021, 09:40 PM

बीजिंग:

12 नवंबर को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने एक न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के उप प्रचार-प्रसार मंत्री वांग श्याओह्वी ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं केंद्रीय कमेटी के छठे पूर्णाधिवेशन का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम पार्टी के सौ वर्षों के संघर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और ऐतिहासिक अनुभवों पर सीपीसी केंद्रीय कमेटी का फैसला पारित किया गया है।

वांग श्याओह्वी ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ पर सीपीसी की 19वीं केंद्रीय कमेटी का छठा पूर्णाधिवेशन आयोजित हुआ, पूरी तरह से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सौ वर्षों के संघर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और ऐतिहासिक अनुभवों का सारांश किया गया। यह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

वांग श्याओह्वी ने कहा कि इस पूर्णाँधिवेशन ने एक महत्वपूर्ण फैसला किया कि सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस वर्ष 2022 के उत्तरार्ध में आयोजित होगी।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.