अमेरिकी विद्वान मीयर-शेमर : रूस-यूक्रेन संघर्ष का मूल कारण नाटो विस्तार है
अमेरिकी विद्वान मीयर-शेमर : रूस-यूक्रेन संघर्ष का मूल कारण नाटो विस्तार है
बीजिंग:
अमेरिकी शिकागो विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर जॉन मीयर-शेमर ने हाल ही में चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष का मूल कारण नाटो का विस्तार है, और रूस केवल इसका जवाब दे रहा है।विश्व-प्रसिद्ध राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के विद्वान के रूप में मीयर-शेमर का मानना है कि अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगी चाहते हैं कि यूक्रेन नाटो और पश्चिम में शामिल हो। लेकिन रूस के लिए यह स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य है। उनका कहना है कि रूस के साथ अपनी सीमा पर यूक्रेन को एक बांध बनाने का पश्चिम का प्रयास रूस के लिए एक संभावित खतरा बन गया है और संकट का स्रोत है।
मीयर-शेमर ने कहा कि अमेरिका और रूस दोनों जीतने के लिए दृढ़ हैं, और ऐसी परिस्थितियों में किसी प्रकार के शांति समझौते तक पहुंचना मुश्किल है, और रूसी-यूक्रेनी संघर्ष का कोई अंत नहीं है। उनका यह भी मानना है कि नाटो का विस्तार काफी हद तक यूरोप तक ही सीमित रहेगा।
(साभार : चाइना मीडिय ग्रुप, पेइचिंग)
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय