चीन की समानव अंतरिक्ष परियोजना के उप कमांडर यू थ्येनयी

चीन की समानव अंतरिक्ष परियोजना के उप कमांडर यू थ्येनयी

चीन की समानव अंतरिक्ष परियोजना के उप कमांडर यू थ्येनयी

author-image
IANS
New Update
new from

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

16 अप्रैल को शनचो-13 समानव अंतरिक्ष यान के वापसी मॉड्यूल ने सफलता से पृथ्वी पर लैंडिंग की। चीनी अंतरिक्ष स्टेशन से धरती की सीधी दूरी 400 किमी. है। अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यान के हरेक बंदोबस्त, हरेक कार्रवाई को जमीन पर नियंत्रण से अलग नहीं किया जा सकता। पेइचिंग एयरोस्पेस नियंत्रण केंद्र में एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो रिमोट निर्देश देते हैं। वह हैं चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष परियोजना के उप कमांडर यू थ्येनयी।

Advertisment

अंतरिक्ष को भेजा जाने वाला निर्देश कुछ ही सेकंड में पहुंच सकता है। एक बार भी निर्देश देने में गलती नहीं होनी चाहिए, अन्यथा बहुत गलत परिणाम सामने आ सकता है। हमारे लिए हरेक नियंत्रण एक लड़ाई जैसा है, जैसे कि हम लड़ाई के मैदान पर आदेश देने वाले हैं।

यू थ्येनयी और एयरोस्पेस नियंत्रण टीम अंतरिक्ष और पृथ्वी के बीच अंतरिक्ष यान से सबसे नजदीक वाले लोग भी माने जाते हैं।

42 वर्षीय यू थ्येनयी लम्बे समय से एयरोस्पेस नियंत्रण सॉफ्टवेयर अनुसंधान और नियंत्रण कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने थ्येनचो-2, थ्येनचो-3, शनचो-13 के लॉंच और डॉकिंग मिशनों में हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बड़े भाग्य की बात है। एयरोस्पेस कार्य के विकास के लिए पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों की मेहनत की आवश्यकता होती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment