इंडियन शेवरोटेन, रेड पांडा, वेस्टर्न ट्रैगोपन को जंगल में छोड़ने का प्रयास
इंडियन शेवरोटेन, रेड पांडा, वेस्टर्न ट्रैगोपन को जंगल में छोड़ने का प्रयास
नई दिल्ली:
लाल पांडा, गौर, हिम तेंदुआ जैसी प्रजातियों का देशभर के अलग-अलग चिड़िया घरों में संरक्षित प्रजनन कार्यक्रम सफल रहा है। इस सफलता के उपरांत अब बंदी वन्य जीवों जैसे इंडियन शेवरोटेन, रेड पांडा, वेस्टर्न ट्रैगोपन को जंगल में छोड़ने का प्रयास है।केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की 39वीं बैठक रविवार को राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, दिल्ली में आयोजित की गयी। बैठक की मुख्य विशेषताओं में दो प्रकाशनों का विमोचन शामिल था - स्नो लेपर्ड के लिए राष्ट्रीय वंशावली पुस्तक (स्टडबुक) और सीजेडए का त्रैमासिक न्यूजलेटर, एक्स-सीटू अपडेट।
वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान सीजेडए की सदस्यों को, 18 चिड़ियाघरों का मूल्यांकन और चिड़ियाघरों के लिए 10 मास्टरप्लान को मंजूरी से अवगत कराया। साथ ही भारतीय चिड़ियाघरों में संरक्षण प्रजनन और संरक्षण शिक्षा के प्रयोजनों के लिए 69 राष्ट्रीय और 10 अंतर्राष्ट्रीय जानवरों का अधिग्रहण स्थानांतरण किया गया। चिड़ियाघरों (दुनिया में पहली बार) का प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन (एमईई-चिड़ियाघर) 39 मान्यता प्राप्त चिड़ियाघरों (बड़े और मध्यम चिड़ियाघर) में किया गया है।
मंत्रालय के मुताबिक 12 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव में देश भर के चिड़ियाघर सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में अब तक 72 चिड़ियाघरों को कवर किया गया है, जिसमें 72 सप्ताह में 72 प्रजातियों को प्रमुखता दी गयी है। लुप्तप्राय प्रजातियों के लिए प्रस्तावित राष्ट्रीय रेफरल केंद्र-वन्यजीव जैव-बैंकिंग पहल सहित सीजेडए और वैज्ञानिक संस्थानों के बीच अनुसंधान सहयोग, प्रस्तावित गतिविधियों में से एक है।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि पहले से जारी संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम में लाल पांडा, गौर, हिम तेंदुआ जैसी प्रजातियों का सफल प्रजनन एवं बंदी वन्य जीवों जैसे इंडियन शेवरोटेन, रेड पांडा, वेस्टर्न ट्रैगोपन को जंगल में छोड़ने के प्रयास शामिल हैं।
बैठक के दौरान तकनीकी समिति और प्रशासनिक समिति की सिफारिशों की समीक्षा की गई और उन्हें मंजूरी दी गई। अन्य विचार-विमर्श में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की वार्षिक रिपोर्ट (2021-22) और भारतीय चिड़ियाघर के बीच जानवरों के अधिग्रहण/स्थानांतरण के प्रस्ताव शामिल थे।
प्रख्यात हस्तियों को भारतीय चिड़ियाघरों के लिए राजदूतों की पहचान करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। इसे, चिड़ियाघरों द्वारा शुरू की गई संरक्षण पहलों के लिए समर्थन जुटाने और इस क्षेत्र में बहु-क्षेत्रीय राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी