प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात-कहा, भारत के विकास को लेकर असाधारण है उनका विजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात-कहा, भारत के विकास को लेकर असाधारण है उनका विजन
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ और भारत के विकास के लिए उनके विजन को असाधारण बताते हुए उनकी तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन करने से पहले द्रौपदी मुर्मू कई केंद्रीय मंत्रियों और दिग्गज नेताओं से भी मुलाकात करेंगी।द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति पद के लिए उनके नामांकन को पूरे भारत में समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहा गया है। जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ और भारत के विकास के लिए उनका विजन असाधारण है।
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने से पहले गुरुवार को ही राजधानी दिल्ली पहुंची द्रौपदी मुर्मू का दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल, वीरेंद्र कुमार, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर भाजपा के कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी फूल देकर उनका स्वागत किया।
आपको बता दें कि, राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को अपना नामांकन करेंगी। उनके नामांकन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। नामांकन कार्यक्रम को भव्य बनाने और अपने उम्मीदवार के पक्ष में भारी समर्थन दिखाने के लिए भाजपा ने नामांकन के लिए एनडीए के सहयोगी दलों के साथ ही समर्थन का ऐलान कर चुके बीजू जनता दल को भी आमंत्रित किया है। विपक्षी दलों ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। देश के अगले राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी