logo-image

दिल्ली कांग्रेस की पोल खोल यात्रा में राहुल-प्रियंका हो सकते हैं शामिल

दिल्ली कांग्रेस की पोल खोल यात्रा में राहुल-प्रियंका हो सकते हैं शामिल

Updated on: 27 Oct 2021, 08:50 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली कांग्रेस निगम चुनाव के मद्देनजर बीते 25 अक्टूबर से 70 दिनों तक के लिए पोल खोल यात्रा निकाल रही है। यात्रा को प्रभावशाली बनाने के लिए दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्रियों से सपंर्क करने में जुटी हुई है।

दिल्ली कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शामिल हैं। वहीं प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी इस यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं और राहुल गांधी करीब 50 किलोमीटर से अधिक दिल्ली में पद यात्रा भी निकाल सकते हैं।

इसके अलावा पार्टी नेता राज बब्बर, नेत्री अंबिका सोनी भी इस यात्रा का हिस्सा होंगी। इन सभी नेताओं को यात्रा के दूसरे चरण में बुलाया जाएगा, जो की दिवाली के बाद होनी है।

हालांकि दिल्ली कांग्रेस के नेता सभी नेताओं से संपर्क में हैं, साथ ही नेताओं की ओर से आगामी दिनों में स्थिति साफ हो जाएगी।

यात्रा पूरी दिल्ली में 700 किलोमीटर की दूरी तय करते हुऐ 70 विधानसभाओं और 272 वाडरें में जाएगी।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष इस यात्रा को लेकर पहले कह चुके हैं कि, भाजपा और आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के स्तर को इतनी ऊंचाई तक बढ़ा दिया है कि दिल्ली नगर निगमों में भाजपा के 15 साल के शासन ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।

वहीं भाजपा के भ्रष्टाचार ने एमसीडी कंगाल हो चुकी है, जिसके परिणामस्वरूप सफाई कर्मचारियों, शिक्षकों, नर्सों, डॉक्टरों और कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.