दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने आधुनिक सुविधाओं से लैस शव वाहन जन सेवा में समर्पित किया

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने आधुनिक सुविधाओं से लैस शव वाहन जन सेवा में समर्पित किया

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने आधुनिक सुविधाओं से लैस शव वाहन जन सेवा में समर्पित किया

author-image
IANS
New Update
New Delhi

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने आज आधुनिक सुविधाओं से लैस वातानुकूलित शव वाहन जन सेवा में समर्पित किया। इस शव वाहन का परिचालन दक्षिणी निगम के पश्चिमी क्षेत्र द्वारा सुभाष नगर स्थित श्मशान भूमि का परिचालन करने वाली संस्था के सहयोग से किया जाएगा।

Advertisment

इस शव वाहन को दक्षिणी दिल्ली के महापौर मुकेश सुर्यान, स्थाई समिति के अध्यक्ष कर्नल बी.के. ओबेरॉय, नेता सदन इंद्रजीत सहरावत आदि अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

दक्षिणी दिल्ली के महापौर मुकेश सुर्यान ने शव वाहन सुभाष नगर स्थित श्मशान भूमि का परिचालन करने वाली संस्था जन शक्ति को सौंपते हुए कहा कि, इस शव वाहन के माध्यम से सच्ची जन सेवा की जा सकेगी, ताकि अंतिम समय में शव को दाह संस्कार के लिए ले जाने के लिए परिजनों को निजी शव वाहन चालकों की मनमानी का शिकार नहीं होना पड़ेगा तथा यह दिवंगत आत्माओं को निगम की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इसका इस्तेमाल सुभाष नगर स्थित श्मशान घाट पर शवों को लाने के लिए किया जाएगा। इस शव वाहन को वर्ष 2018-2019 के मेयर फंड द्वारा प्रदान की गई राशि से खरीदा गया है।

स्थायी समिति के अध्यक्ष कर्नल बी.के. ओबराय ने कहा कि, कोरोना की दूसरी लहर में शवों को श्मशान भूमि तक ले जाने में नागरिकों को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा था। इस दौरान संक्रमण से काफी लोगों की मृत्यु हुई और शवों को श्मशान तक ले जाने के लिए निजी शव वाहन चालक नागरिकों से मनमाना किराया वसूलते थे।

दरअसल कोरोना काल में नागरिकों की इन्ही सब परेशनियों को देखते हुए दक्षिणी निगम ने अपना शव वाहन खरीदा है। इस शव वाहन का इस्तेमाल करने के लिए 500 रुपए का न्यूनतम किराया तय किया गया है और दक्षिणी निगम के क्षेत्र से बाहर अगर कोई नागरिक इस शव वाहन का इस्तेमाल करेगा तो उसके लिए 800 रुपए किराया होगा।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment