डब्लूएचओ के आंकड़े को भाजपा ने बताया गलत, राहुल गांधी पर लगाया राजनीति करने का आरोप

डब्लूएचओ के आंकड़े को भाजपा ने बताया गलत, राहुल गांधी पर लगाया राजनीति करने का आरोप

डब्लूएचओ के आंकड़े को भाजपा ने बताया गलत, राहुल गांधी पर लगाया राजनीति करने का आरोप

author-image
IANS
New Update
New Delhi

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

भारत में कोरोना से हुई मौत के विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों को गलत ठहराते हुए भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर राजनीति करने और देश को नीचा दिखाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

Advertisment

भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने डब्लूएचओ और राहुल गांधी, दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि डब्लूएचओ का डेटा गलत है और कांग्रेस का बेटा गलत है।

डब्लूएचओ के आंकड़ों और इसे एकत्र करने के लिए अपनाए गए तौर-तरीकों पर सवाल खड़ा करते हुए पात्रा ने कहा कि पूरा विश्व मानता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने जिस प्रकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी वो पूरे विश्व के लिए मिसाल थी। पर ऐसे में मृत्यु के आंकड़ों पर राजनीति करना बहुत दुखद है। जबकि विकसित देशों से भी बेहतर तरीके से भारत ने ये युद्ध लड़ा है।

पात्रा ने कहा कि चार वजहों से भारत को यह लगता है कि यह पूरा डेटा ही गलत है। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में डब्लूएचओ ने जिस प्रकार के तरीकों को अपनाया है, वो गलत है। डेटा के स्रोत में एक्यूरेसी होनी चाहिए, जबकि डब्लूएचओ ने माना है कि स्रोत वैरिफाइड नहीं हैं। किन मानदंड के आधार पर भारत को टियर-2 देश में रखा गया है, ये भी सटीक रूप से पता नहीं चलता और काल्पनिक तरीके से डेटा का मंथन करना, भारत को टियर-2 देशों में रखना, इन सब विषयों पर भारत ने समय-समय पर डब्लूएचओ से वार्तालाप किया है।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि भारत में जन्म और मृत्यु का आंकड़ा रखने का सटीक तरीका है। पूरे देश मे 3 लाख रजिस्ट्रार और सब रजिस्ट्रार हैं। सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में इसके कार्यालय हैं। यहां से आने वाले डेटा को एकत्र कर ही इसे सार्वजनिक किया जाता है। इसे न मानकर डब्लूएचओ ने मीडिया रिपोर्ट, डेथ रिपोर्ट को गर्मी से जोड़कर और गणित के आधार पर कैलकुलेट कर जो आंकड़ा जारी किया है, वो पूरी तरह गलत है।

भाजपा प्रवक्ता ने इसे लेकर राहुल गांधी पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी लगातार भारत को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। समय-समय पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर आक्रमण करते हुए भारत को नीचा दिखाया है, ये दुखद है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों और गैर-भाजपा शासित राज्यों में मृत्यु का विश्लेषण नहीं करना चाहिए। एक भी मौत अपने आप में दुखद है। लेकिन मौत के आंकड़े को लेकर विवाद और इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि डब्लूएचओ ने जो मौत का डेटा जारी किया है उतने लोग तो मुआवजा लेने भी नहीं आए। उन्होंने कहा कि यह राजनीति नहीं, हिंदुस्तान की गरिमा का विषय है, लेकिन राहुल गांधी इस पर राजनीति कर रहे हैं।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment