भारत में कोविड के 20,408 नए मामले दर्ज, 54 मौतें
भारत में कोविड के 20,408 नए मामले दर्ज, 54 मौतें
नई दिल्ली:
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड के 20,408 नए मामले सामने आए हैं और 54 लोगों की मौत हुई है।मौतों की ताजा जानकारी के साथ देश में कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 5,26,312 तक जा पहुंची।
देश में संक्रमण दर 0.33 प्रतिशत है और सक्रिय मामले मामूली गिरावट के साथ 1,43,384 हो गए।
पिछले 24 घंटों में 20,958 मरीजों के ठीक होने के बाद उबरने वालों की कुल संख्या 4,33,30,442 हो गई। नतीजतन, भारत में कोविड से उबरने की दर 98.48 प्रतिशत है।
जहां रोजाना संक्रमण दर मामूली रूप से घटकर 5.05 प्रतिशत हो गई, वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 4.92 प्रतिशत रही।
साथ ही, इसी अवधि में देश भर में कुल 4,04,399 टेस्ट किए गए, जिससे टेस्टों की कुल संख्या बढ़कर 87.48 करोड़ से अधिक हो गई।
शनिवार की सुबह तक भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 203.94 करोड़ को पार कर गया, 2,69,93,794 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया
इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से 3.89 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य