नेपाल की इस 'सब्जी वाली' को देखकर आप भी गाने लगेंगे, 'कांची रे.. रूप तेरी सांची'

हर कोई लड़की की खूबसूरती और मेहनत की तारीफ कर रहा है।

हर कोई लड़की की खूबसूरती और मेहनत की तारीफ कर रहा है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
नेपाल की इस 'सब्जी वाली' को देखकर आप भी गाने लगेंगे, 'कांची रे.. रूप तेरी सांची'

फाइल फोटो

हाल ही में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक चायवाले की फोटो वायरल हुई थी। उस फोटो को लोगों ने इतना सराहा की वो चायवाला आज मॉडल बन गया है। अब नेपाल की एक लड़की भी इंटरनेट पर छाई हुई है। यह लड़की सब्जी बेचती है। उसकी फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। हर कोई लड़की की खूबसूरती और मेहनत की तारीफ कर रहा है।

Advertisment

लोग सोशल मीडिया पर #Tarkariwali के लिखकर फोटो को शेयर कर रहे हैं। लोगों ने लिखा कि लड़की की आंखें बेहद खूबसूरत हैं। फोटो देखकर ही उसके हंसमुख होने का अंदाजा होता है। यही नहीं, लोग उसकी खूबसूरती के दीवाने और मेहनत के कायल हो गए हैं। 

Source : News Nation Bureau

Nepali girl
      
Advertisment