/newsnation/media/post_attachments/images/2021/11/13/nn-65.jpg)
Major Dhyan Chand Khel Ratna Award( Photo Credit : ANI)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन ( Rashtrapati Bhavan ) में आज यानी शनिवार को खिलाड़ियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( President Ram Nath Kovind ) ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ( Olympian Neeraj Chopra ) समेत 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार ( Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021 ) से सम्मानित किया. इसके अलावा राष्ट्रपति ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता पहलवान रवि कुमार दहिया, हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश पीआर, टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, क्यो पैरालंपिक खिलाड़ी अवनि लेखरा, पैरालंपिक खिलाड़ी सुमित अंतिल, प्रमोद भगत और मनीष नरवा को भी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। pic.twitter.com/WXKIh1PsGz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2021
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से पुरस्कारित खिलाड़ी -
- नीरज चोपड़ा
- सुमित अंतिल
- प्रमोद भगत
- मनीष नरवाल
- रवि दहिया
- लवलीना बोरगोहेन
- श्रीजेश पीआर
- अवनि लेखरा
- मिताली राज
- सुनील छेत्री
- मनप्रीत सिंह
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, निषाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सुहाश यतिराज( पैरा बैडमिंटन), भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हॉकी) को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया.
Source : News Nation Bureau