5वीं कक्षा के छात्रों को 26 स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में पढ़ाया जाएगा, मिलेगी अलग से पुस्तक

5वीं कक्षा के छात्रों को 26 स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में पढ़ाया जाएगा, मिलेगी अलग से पुस्तक

5वीं कक्षा के छात्रों को 26 स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में पढ़ाया जाएगा, मिलेगी अलग से पुस्तक

author-image
IANS
New Update
Need a

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर ने घोषणा की है कि निगम स्कूलों के 5वीं कक्षा के छात्रों को स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसके लिए निगम ने खासतौर पर एक पुस्तक तैयार की है।

Advertisment

इस पुस्तक में कुल 26 स्वंतत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी रहेगी साथ ही छात्रों से इन सभी सेनानियों को लेकर सवाल जवाब भी किये जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर द्वारा ही इसपर अपने शिक्षा विभाग से चर्चा की गई थी, जिसके बाद इस पुस्तक को लॉन्च किया गया। वहीं आगे इसपर रणनीति बनेगी।

महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया कि, हम बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में पढ़ाएंगे। साथ ही हम कोशिश करेंगे कि बच्चों से इनके बारे में सवाल भी पूछे जाएं।

इस पुस्तक में स्वंतत्रता सेनानियों के बारे में पढ़ाया जाएगा, कहां जन्म हुआ, उनकी क्या उप्लधिया रहीं, ये सब विषय उस पुस्तक में रहेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि, सिर्फ 5वीं क्लास के छात्रों के लिए ही पुस्तक रहेगी, इस पुस्तक में भगत सिंह, महात्मा गांधी, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, विक्रम बत्रा आदि हस्तियां शामिल रहेंगी।

फिलहाल इसकी पुस्तक लॉन्च कर दी गई है वहीं एक बार स्कूल खुलने के बाद ही इसपर आगे का काम किया जाएगा।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment