बाढ़ में फंसे 29 हजार लोगों को एनडीआरएफ ने बचाया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पूरे देश में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ के हालात बने हुए हैं। देश में गुजरात, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश में बाढ़ की वजह से कई लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है।

पूरे देश में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ के हालात बने हुए हैं। देश में गुजरात, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश में बाढ़ की वजह से कई लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
बाढ़ में फंसे 29 हजार लोगों को एनडीआरएफ ने बचाया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बाढ़ से विस्थापन के हालात (फाइल)

पूरे देश में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ के हालात बने हुए हैं। देश में गुजरात, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश में बाढ़ की वजह से कई लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है। राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने बताया कि अब तक पूरे देश के कई राज्यों से 29 हजार से ज्यादा लोगों को बाढ़ से बचाया जा चुका है।

Advertisment

मंगलवार को एनडीआरएफ ने कहा कि मानसूनी बारिश के बाद बाढ़ आने से असम, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश में कई रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए। इन ऑपरेशन में बाढ़ में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

एनडीआरएफ ने एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें उसने बताया है कि 'एनडीआरएफ ने अब तक 28,950 से भी ज्यादा लोगों को बचाया है। वहीं 3,529 लोगों को मेडिकल सुविधा मुहैया कराई गई है। ऑपरेशन अभी भी जारी हैं।'

और पढ़ें: भीषण बाढ़ की चपेट में बिहार, 41 की मौत, 65 लाख आबादी प्रभावित

एनडीआरएफ के अनुसार करीब 7,296 लोगों को बिहार, 5,184 लोगों को असम, 2,510 लोगों को उत्तर प्रदेश और 2,484 को पश्चिम बंगाल से बाढ़ से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाय गया है।

एनडीआरएफ ने कहा कि उनका कंट्रोल रूम 24 घंटे लोगों के लिए खुला हुआ है, वहीं इस कंट्रोल रूम की मदद से सरकार की अन्य एजेंसियों से भी संपर्क बनाकर रखा हुआ है। कंट्रोल रूम की मदद से हर जगह पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

और पढ़ें: बिहार में बाढ़ से भीषण तबाही, अब तक 56 की मौत, 63 लाख लोग प्रभावित

Source : News Nation Bureau

ndrf people states flood 29 thousand flood affected flood affected various states
      
Advertisment