नक्सलियों ने झारखंड में की 2 ग्रामीणों की हत्या

झारखंड के गिरिडीह जिले में नक्सलियों की अंधाधुंध गोलीबारी में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

झारखंड के गिरिडीह जिले में नक्सलियों की अंधाधुंध गोलीबारी में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
नक्सलियों ने झारखंड में की 2 ग्रामीणों की हत्या

झारखंड के गिरिडीह जिले में नक्सलियों की अंधाधुंध गोलीबारी में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। राज्य पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, करीब 10-15 नक्सलियों ने रविवार की रात गिरिडीह जिले के भेल्वाघाटी की ग्राम प्रधान प्रभावती देवी के घर पर हमला कर दिया।

Advertisment

इस गोलीबारी में सुभाष अग्रवाल और श्याम सुंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ग्राम प्रधान के पति गौरी शंकर अग्रवाल और रंजीत बर्नवाल नाम के आदमी का बेटा घायल हो गए। अभी तक हमले की वजह का पता नहीं चला है।

घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साल 2005 में इसी गांव में नक्सलियों ने 17 लोगों की मार डाला था।

राज्य के 24 जिलों में से 18 में नक्सली सक्रिय हैं।

Source : IANS

Jharkhand naxals
      
Advertisment