नागालैंड में आतंकियों के हमले में असम राइफल के दो जवान शहीद, चार घायल
नागालैंड में संदिग्ध आतंकियों के हमले में असम राइफल के दो जवान शहीद हो गए, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
नई दिल्ली:
नागालैंड में संदिग्ध आतंकियों के हमले में असम राइफल के दो जवान शहीद हो गए, जबकि चार अन्य घायल हो गए। असम राइफल के महानिरीक्षक के पीआरओ ने बताया कि घटना रविवार शाम तीन बजे के करीब अबोई के पास हुई।
उन्होंने बताया कि हथियारों से लैस उग्रवादियों ने असम राइफल्स के छह जवानों की टीम पर घात लगाकर हमला किया।
इस हमले में हवलदार फतेह सिंह नेगी और सिपाही एच. कोनयाक शहीद हो गए, जबकि चार अन्य गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालांकि इस हमले में मोन जिले के संदिग्ध नगा उग्रवादियों का हाथ होने की आशंका है।
और पढ़ें: औरंगजेब की हत्या पर बोले पिता हनीफ, वो देश का बेटा, आतंकियों के सफाए के लिए मैं भी जान देने को तैयार
गौरतलब है कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन इसमें कितने उग्रवादी घायल हुए इसकी अभी जानकारी नहीं है।
पीआरओ ने बताया कि इस हमले में संदिग्ध भूमिगत नगा समूहों की संलिप्तता की अभी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं किसी और आतंकी समूह ने भी इस हमले को लेकर कोई दावा नहीं किया है।
और पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के खिलाफ फिर शुरू होगा 'ऑपरेशन ऑलआउट', खत्म किया गया सीजफायर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!