logo-image

नड्डा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल पार्टी पदाधिकारियों से की मुलाकात

नड्डा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल पार्टी पदाधिकारियों से की मुलाकात

Updated on: 08 Jul 2021, 03:20 PM

नई दिल्ली:

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कैबिनेट फेरबदल में केंद्रीय मंत्री बनाए गए पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से गुरुवार को अपने आवास पर मुलाकात की।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अन्नपूर्णा देवी और बिश्वेश्वर टुडू ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।

करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष सौदान सिंह, महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष, महासचिव दुष्यंत गौतम और संयुक्त महासचिव (संगठन) शिव प्रकाश भी मौजूद थे।

अन्नपूर्णा देवी पार्टी की उपाध्यक्ष हैं और भूपेंद्र यादव महासचिव हैं। टुडू भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं।

सूत्र बताते हैं कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी, जिसमें मंत्री बनाए गए राष्ट्रीय पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी जाती है।

पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि जल्द ही इन राष्ट्रीय पदाधिकारियों को एक आदमी एक पद (वन मैन वन पोस्ट) के फॉमूर्ले के तहत उनकी संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाएगा।

नड्डा से मुलाकात के बाद यादव ने ट्वीट किया, केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा जी से मिलने का सौभाग्य मिला। साथ ही, अपने संगठनात्मक सहयोगियों से भी मिला। मैं उनमें से प्रत्येक को उनके विश्वास और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देता हूं।

इस बीच कई नए मंत्री पार्टी मुख्यालय पहुंचे और बी. एल. संतोष से मिले। पार्टी मुख्यालय पहुंचने वालों में केंद्रीय मंत्री सबार्नंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनसुख मंडाविया, अश्विनी वैष्णव, मीनाक्षी लेखी शामिल हैं।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.