/newsnation/media/post_attachments/images/2017/12/15/31-SoniaGandhi.jpg)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को आधिकारिक तौर पर पार्टी की कमान संभाल लेंगे। इससे ठीक एक दिन पहले सोनिया गांधी ने कहा कि अब मैं रिटायर हो रही हूं।
सोनिया गांधी से शुक्रवार को संसद परिसर में जब संवाददाताओं ने पूछा कि क्या कांग्रेस संसदीय पार्टी की चेयरपर्सन रहेंगी तो उन्होंने कहा, 'उनकी भूमिका रिटायर होने की है।' साथ ही उन्होंने कहा कि तीन साल से राहुल पार्टी के बड़े फैसले ले रहे हैं।
वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सोनिया गांधी के बयान पर कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष से रिटायर होने की बात कही है, न की राजनीति से। उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रहेगा।
Would sincerely request friends in the media to not rely upon innuendos.
Smt. Sonia Gandhi has retired as President of Indian National Congress and not from politics. Her blessings, wisdom and innate commitment to Congress ideology shall always be our guiding light.
— Randeep S Surjewala (@rssurjewala) December 15, 2017
आपको बता दें कि कांग्रेस की स्टार प्रचारक की लिस्ट में होने के बावजूद सोनिया गांधी ने गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रचार में सक्रिय नहीं थी। इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी प्रचार नहीं किया था। दोनों ही चुनावों में राहुल काफी सक्रिय थे और उन्होंने प्रचार अभियान के दौरान अपनी छवि में काफी सुधार किया है।
साल 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया गांधी का कार्यकाल बतौर कांग्रेस अध्यक्ष सबसे लंबा रहा है। राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी से शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।
और पढ़ें: हिमाचल में कांग्रेस का सफाया, गुजरात में फिर BJP सरकार- एग्जिट पोल
तीन बार सांसद चुने गए 47 वर्षीय राहुल गांधी एक सौ तीस साल से ज्यादा पुराने राजनीतिक दल कांग्रेस की कमान थामने वाले नेहरू-गांधी परिवार के सातवें वारिस होंगे। सबसे पहले इस परिवार से कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले मोतीलाल नेहरू थे। उनके पुत्र जवाहरलाल नेहरू एक से अधिक बार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।
पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री रहते हुए ही इंदिरा गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनी थी। उन्होंने भी एक से अधिक बार कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला। उनके बाद राजीव गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने।
वर्ष 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया गांधी का कार्यकाल बतौर कांग्रेस अध्यक्ष सबसे लंबा रहा है।
और पढ़ें: गूगल की मदद से NASA ने ढूंढा 8 ग्रहों वाला एलियन सौरमंडल
HIGHLIGHTS
- सोनिया गांधी ने कहा, अब मैं रिटायर हो रही हूं, तीन साल से राहुल पार्टी के बड़े फैसले ले रहे हैं
- कांग्रेस ने सोनिया गांधी के बयान पर कहा, वह पार्टी अध्यक्ष से रिटायर हो रही हैं, न की राजनीति से
Source : News Nation Bureau