मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद की नजरबंद अवधि 90 दिनों के लिए बढ़ी
मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद के नजरबंद की समयसीमा को 90 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है
नई दिल्ली:
मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद के नजरबंद की समयसीमा को 90 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। हाजिफ सईद के हाउस अरेस्ट की अवधि को बढ़ाने का फैसला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने लिया है। इसी रविवार की रात को सईद के नजरबंद की मियाद खत्म हो रही थी।
पाकिस्तान सरकार ने आतंकरोधी कानून के तहत हाजिफ सईद समते उसके चार सहयोगियों को इसी साल 30 जनवरी को शांति औऱ सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए अपने ही घर में नजरबंद कर दिया था। हालांकि पाकिस्तान के दावों के विपरीत विशेषज्ञों का मानना था कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में नवाज शरीफ को नजरबंद करने का फैसला लेना पड़ा था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान से जमात उद दावा के मुखिया हाफिज सईद पर कड़ी कार्रवाई नहीं करने पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी। इसी के बाद मजबूरी में नवाज शरीफ सरकार को सईद को नजरबंद करने का फैसला लेना पड़ा था। वहीं इस मामले में सईद और उनके सहयोगियों ने पाकिस्तान सरकार पर गैर कानूनी तरीके से हिरासत में रखने का आरोप लगया था।
इसे भी पढ़ें: 'लाभ के पद' के मामले में मनीष सिसोदिया और विधायक सुरिंदर सिंह को चुनाव आयोग ने दी क्लीन चिट
हाफिज सईद को 2008 में मुंबई में बड़ा आतंकी हमला होने के बाद भी हाउस अरेस्ट में रखा गया था। हालांकि साल 2009 में हाजिफ को पाकिस्तानी अदालत से जमानत मिल गई थी। हाजिफ सईद की आतंकी हमलों में भूमिका को देखते हुए उसपर अमेरिका ने 1 करोड़ डॉलर का ईनाम रखा है।
इसे भी पढ़ें: MCD चुनाव हारने के बाद बैकफुट पर केजरीवाल, मानी हार और बोले- सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ सकते
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा