मुबंई बारिश: देवेंद्र फडणवीस का आदेश टोल नाको पर नहीं लगेगा टैक्स

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में सभी टोल नाको पर टैक्स नहीं लगाने का निर्देश दिया है, ताकि मुंबई वालों की जिंदगी एक बार फिर से पटरी पर आ सके।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में सभी टोल नाको पर टैक्स नहीं लगाने का निर्देश दिया है, ताकि मुंबई वालों की जिंदगी एक बार फिर से पटरी पर आ सके।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
मुबंई बारिश: देवेंद्र फडणवीस का आदेश टोल नाको पर नहीं लगेगा टैक्स

मुबंई बारिश की तस्वीर

मुबंई में पिछले दो दिन से हो रही बारिश ने साल 2005 के खौफनाक मंजर की याद दिला दी है। जी हां, मूसलाधार बारिश के कारण मायानगरी की रफ्तार थम गई है।

Advertisment

मुंबई हवाई अड्डे से कुल 10 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, 7 उड़ानों के रूट बदल दिये गए हैं। वहीं 23 उड़ानों को तत्काल जाने के लिए कह दिया गया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में सभी टोल नाको पर टैक्स नहीं लगाने का आदेश दिया है, ताकि मुंबई वालों की जिंदगी एक बार फिर से पटरी पर आ सके।

महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि मुंबई के दादर में बचाव कार्य के लिए ट्यूब बोट तैनात कर दी गई हैं, जो कि मुंबई में राहत कार्य के लिए लगे हुए हैं। कल मुबंई में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

और पढ़ें: PHOTOS: दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा ने मुबंई वालों से घरों में ही रहने की अपील की

वहीं एक बार फिर से बारिश ने बीएम की पोल खोल कर रख दी है। सड़कों और जगह जगह खुले गड्ढों में पानी भर गया है, जिसके कारण लोगों को भारी ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने भी मुबंई के लिए अगले 24 घंटों में बेहद खतरनाक बताया है। उन्होंने कुछ दिन और भारी बारिश की चेतावनी दी है।

और पढ़ें: मुंबई बारिशः 12 साल बाद फिर गहराया संकट, अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक, देखें तस्वीरें

HIGHLIGHTS

  • मुंबई के दादर में बचाव कार्य के लिए ट्यूब बोट तैनात: विनोद तावड़े
  • मुंबई हवाई अड्डे से कुल 10 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, 7 उड़ानों के रूट बदल दिये गए हैं

Source : News Nation Bureau

Mumbai Rain Devendra fadnavis
Advertisment