मुंबई: दोस्तों के साथ सेलिब्रेट कर रही थी बर्थडे, अगले ही पल मातम में बदल गई खुशी

खुशबू अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए दोस्तों के साथ मोजो रेस्टोरेंट गई थी। सभी खूब मस्ती कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि खुशी के ये पल जल्द ही मातम में बदलने वाले हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
मुंबई: दोस्तों के साथ सेलिब्रेट कर रही थी बर्थडे, अगले ही पल मातम में बदल गई खुशी

खुशी और किंजल की दम घुटने से हुई मौत

मुंबई के लोअर परेल में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में 15 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं कई लोग झुलस गए। मरने वालों में एक लड़की खुशबू मेहता भंसाली भी है, जिसका आज जन्मदिन था। उसे क्या पता था कि वह आखिरी बार अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है।

Advertisment

खुशबू अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए दोस्तों के साथ मोजो रेस्टोरेंट गई थी। सभी खूब मस्ती कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि खुशी के ये पल जल्द ही मातम में बदलने वाले हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी के दौरान वहां फायर गेम हो रहा था, जिस वजह से आग लगी।

ये भी पढ़ें: मुंबईः लोअर परेल इलाके में भीषण आग, 15 की झुलसकर हुई मौत

इस हादसे ने खुशबू के अलावा उसकी सबसे करीबी दोस्त किंजल मेहता शाह की भी जान ले ली। वहीं खुशबू के कई दोस्त आग में झुलस गए। जानकारी के अनुसार, किंजल और खुशबू टॉयलेट में चले गए थे, जहां दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त इमारत में 50 लोग मौजूद थे। आग पर काबू पा लिया गया है। मरने वालों में 12 महिलाएं और 3 पुरुष बताए जा रहे हैं। घायलों में अधिकांश होटल लंदन टैक्सी के स्टाफ बताए जा रहे हैं।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। लोअर परेल मुंबई की सबसे लोकप्रिय जगहों में एक है। जहां पर 24 घंटे ऑफिस खुले रहते हैं।

ये भी पढ़ें: #YearEnd2017: 'सराहा' हो या 'कमलेश', ये हैं इंटरनेट के Viral Moments

Source : News Nation Bureau

Mumbai Fire
      
Advertisment