सपनों का शहर मुंबई दुनिया का 12वां सबसे समृद्ध शहर है। दुनिया की कुल 15 समृद्ध शहरों की लिस्ट में यह शहर 950 अरब डॉलर के साथ 12वें पायदान पर जगह बना पाई है।
इस वैश्विक सूची में न्यूयॉर्क पहले स्थान पर है। यह रिपोर्ट न्यू वर्ल्ड वेल्थ की है।
इस लिस्ट में मुंबई के बाद टोरंटो का स्थान है जिसकी कुल संपत्ति 944 अरब डॉलर है। इसके बाद 912 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फ्रेंकफर्ट 14वें स्थान पर और 860 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पेरिस 15वें स्थान पर है।
इस रिसर्च में शहर के लोगोंम की संपत्ति मसलन भूमि, नकदी, शेयर, कारोबार इत्यादि को जोड़ कर शहर की कुल संपत्ति की गणना की गई। इस सूची में पहले स्थान पर न्यूयॉर्क है जिसकी कुल संपत्ति 3,000 अरब डॉलर है।
और पढ़ें- अबूधाबी में भारतीयों से बोले पीएम मोदी, नोटबंदी के बाद जिसकी नींद उड़ी उसे होश नहीं आया
Source : IANS