मुंबई कमला मिल्स में लगी आग में मारे गए लोगों के परिवार वालों के प्रति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही घायलों के जल्द ही स्वस्थ्य होने की कामना की है।
मुंबई के लोअर परेल इलाके में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। इस आग में 15 लोगों की मौत झुलस कर हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। आग कमला मिल कंपाउंड स्थित लंदन टैक्सी बार के सबसे ऊपरी तल पर लगी थी।
इस घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया है। अपने ट्विटर के जरिए कहा, 'मुंबई की घटना को मैं परेशान हूं। शोक संतप्त परिवारों के लिए मैं प्रार्थाना करता हूं।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना भी की है।
प्रधानमंत्री ने कहा, 'मुंबई में लगी आग से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं मारे गए लोगों के परिवार वालों के साथ हैं। मैं प्रर्थना करता हूं कि जो घायल हुए हैं वो जल्द ठीक हो जाएं।'
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी ट्वीट करके हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेनाएं व्यक्त की हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने मराठी में ट्वीट करके अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
और पढ़ें: मुंबईः लोअर परेल इलाके में भीषण आग, 15 की झुलसकर हुई मौत
Source : News Nation Bureau