/newsnation/media/post_attachments/images/2018/01/07/23-fire.jpg)
मुंबई के शिव शक्ति इंडस्ट्रियल में लगी आग (फोटो-Ani)
मुंबई के लोअर परेल में स्थित शिव शक्ति इंडस्ट्रियल स्टेट में आग लगने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंच गईं।
बताया जा रहा है कि तीन मंजिला शिव शक्ति इंडस्ट्रियल स्टेट की पहली मंजिल पर आग लग गई। हालांकि दमकल की गाड़ियां समय पर पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया है।अभी तक किसी के कोई हताहत कोई खबर सामने नहीं आई है।
#Mumbai Fire breaks out on first floor of three storey Shiv Shakti Industrial State building in Lower Parel; Fire tenders rushed to the spot, more details awaited
— ANI (@ANI) January 7, 2018
#Visuals Fire broke out on first floor of three storey Shiv Shakti Industrial State building in Lower Parel; Fire under control now pic.twitter.com/J7rPwUtLl4
— ANI (@ANI) January 7, 2018
बता दें कि मुंबई में पिछले कुछ दिनों में आग लगने की घटना लगातार सामने आई है।
शनिवार को ही मुंबई के कांजुरमार्ग स्थित सिनेविस्टा स्टूडियो में भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें पूरा स्टूडियो जलकर खाक हो गया था।
इससे पहले मुंबई के ही मरोल इलाके में रेजिडेंशियल बिल्डिंग में आग लगने के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा लोअर परेल के कमला मिल्स में लगने से 14 लोगों की जान चली गई और 55 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
और पढ़ें: मुंबई में सिनेविस्टा स्टूडियो जलकर खाक, कोई हताहत नहीं
Source : News Nation Bureau