/newsnation/media/post_attachments/images/2017/09/07/54-mumbai-fire.jpg)
मुंबई आग (सांकेतिक फोटो)
मुंबई में बुधवार देर रात एक निर्माणाधीन इमारत में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 11 घायल है। यह आग मुंबई के जुहू में किशोर कुमार गार्डन के पास प्रार्थना बिल्डिंग में एक सिलेंडर फटने की वजह से लगी।
घायल 11 लोगों को पास ही बीएमसी के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 9 पुरुष जबकि 2 महिलाएं है। आठ लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
मुंबई पुलिस की प्रवक्ता रश्मि कारंदीकार ने बताया है कि आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि मृतक लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है क्योंकि उनके शव बुरी तरह से विक्षित हो चुके हैं।
Mumbai: 6 people dead, 11 injured after fire broke out following a gas cylinder blast at an under construction building last night in Juhu
— ANI (@ANI) September 7, 2017
म्यांमार: बांग्लादेश भागे रोहिंग्या मुस्लिम, विद्रोहियों ने फूंके सैंकड़ों मकान
यह भी पढ़ें: इस फिल्म में दिखेगा सलमान खान का सबसे स्टाइलिश लुक
कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau