/newsnation/media/post_attachments/images/2017/09/07/91-20-1_5.jpg)
मुंबई के भिंडी बाजार में गिरी थी इमारत
मुंबई के जुहू में एक इमारत सिलेंडर फट गई। इस घटना में छह मजदूरों की मौत हो गई जबकि 11 मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों में से आठ की हलत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे हुआ। ये मजदूर इमारत के निचले तले पर रहते थे। हादसे के वक्त सभी खाना खाकर आराम कर रहे थे। इमारत निर्माणाधीन बताया जा रहा है।
इमारत में आग की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है।
इसे भी पढ़ेंः मुंबई में पांच मंजिला इमारत गिरी, 16 की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
इससे पहले मुंबई के भिंडी बाजार में एक 5 मंजिला इमारत गिर गई थी। उस हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई थी। आशंका जताया जा रहा था कि मुसलाधार बारिश के कारण इमारत गिरी थी।
हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इमारत करीब 100 साल से भी ज्यादा पुरानी थी।
सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau