मुंबई: पारिवारिक कलह से परेशान एक व्यक्ति ट्रैक पर लेटा, RPF जवान ने ऐसे बचाई जान, वीडियो में कैद पूरी घटना
देश के अलग-अलग हिस्सों से पारिवारिक कलह या कर्ज से परेशान लोगों के ख़ुदकुशी की खबरें अक्सर सामने आती है।
मुंबई:
देश के अलग-अलग हिस्सों से पारिवारिक कलह या कर्ज से परेशान लोगों के ख़ुदकुशी की खबरें अक्सर सामने आती है।
सोमवार को मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन से इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। पारिवारिक कलह से परेशान 54 साल के एक व्यक्ति ने ख़ुदकुशी करने की कोशिश की।
वीडियो में कैद हुई पूरी घटना में दोपहर करीब 1:30 बजे यह शख्स अचानक रेलवे ट्रैक पर लेट जाता है, जिसे देखकर प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच जाती है।
बिना देरी किये आरपीएफ का जवान और कुछ यात्री ट्रैक की तरफ दौड़कर उस शख्स को सुरक्षित निकाल ट्रेन के पहियों के नीचे से कुचलने से बचा लेते है।
#WATCH: A man was saved by Railway Protection Force (RPF) personnel & other passengers after he attempted to commit suicide at #Mumbai's Kurla railway station. (30.07.2018) (Source: CCTV) pic.twitter.com/6Yz5WB2Tsw
— ANI (@ANI) July 30, 2018
और पढ़ें: VIDEO: मुंबई में ट्रेन से फिसलकर गिरी महिला, सतर्क RPF जवान ने ऐसे बचाई जान
54 साल के नरेंद्र दामाजी कोटडकर ने सिक्योरिटी अफसर को बताया कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर वह अपनी जंदगी खत्म कर देना चाहते थे।
इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है। बीते दिनों आरपीएफ के जवान ने एक महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया था। रेल मंत्री पियूष गोयल ने भी बहादुर जवान की तारीफ की थी।
इस साल फरवरी में रेलवे प्रटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के जवान और प्लेटफार्म पर मौजूद कुछ लोगों ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर चलती ट्रेन में कोशिश करने के दौरान फिसली महिला की जान बचाई थी।
रेलवे पुलिस के मुताबिक 2017 में करीब 3000 लोग रेल दुर्घटना में अपनी जान गवां चुके है।
और पढ़ें: मुंबई: प्लेटफॉर्म पर अधेड़ ने युवती को जबरन किया किस, RPF ने किया गिरफ्तार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य