मुंबईः लोअर परेल इलाके में भीषण आग, 15 की झुलसकर हुई मौत

मुंबई के लोअर परेल इलाके में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। इस आग में 15 लोगों की मौत झुलस कर हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
मुंबईः लोअर परेल इलाके में भीषण आग, 15 की झुलसकर हुई मौत

मुंबई में आग (फोटो- पंकज मिश्रा)

मुंबई के लोअर परेल इलाके में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। इस आग में 15 लोगों की मौत झुलस कर हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। आग कमला मिल कंपाउंड स्थित लंदन टैक्सी बार के सबसे ऊपरी तल पर लगी।

Advertisment

घटना को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया है। अपने ट्विटर के जरिए कहा, 'मुंबई की घटना को मैं परेशान हूं। शोक संतप्त परिवारों के लिए मैं प्रार्थाना करता हूं।'

घयलों को केईएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कई घायलों की स्थिति काफी खराब बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की पहुंच गई।

आग के कारण लंडन टैक्सी का टेरेस बार लगभग पूरी तरह खाक हो गया। एन एम जोशी पुलिस थाने ने मोजो रेस्तरां के मालिक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त इमारत में 50 लोग मौजूद थे। आग पर काबू पा लिया गया है। मरने वालों में 12 महिलाएं और 3 पुरुष बताए जा रहे हैं। घायलों में अधिकांश होटल लंदन टैक्सी के स्टाफ बताए जा रहे हैं।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। लोअर परेल मुंबई की सबसे लोकप्रिय जगहों में एक है। जहां पर 24 घंटे ऑफिस खुले रहते हैं।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़न के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

Mumbai Fire KEM Hospital Kamala mill mumbai Lower Parel
      
Advertisment