मुलायम सिंह यादव का प्लान बी, रालोद के निशान पर लड़ सकते हैं चुनाव

प्लान बी के साथ मुलायम सिंह यादव का चुनावी रणक्षेत्र के लिए तैयार, रालोद के चुनाव चिन्ह हल-किसान के साथ मैदान में उतरने की तैयारी।

प्लान बी के साथ मुलायम सिंह यादव का चुनावी रणक्षेत्र के लिए तैयार, रालोद के चुनाव चिन्ह हल-किसान के साथ मैदान में उतरने की तैयारी।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
मुलायम सिंह यादव का प्लान बी, रालोद के निशान पर लड़ सकते हैं चुनाव

मुलायम सिंह यादव (Image Source- Gettyimages)

समाजवादी पार्टी के अंदर मचे घमासान के सुलझने के आसार फिलहाल नज़र नहीं आ रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि झगड़ा नहीं सुलझा तो चुनाव आयोग समाजवादी पार्टी का चुनावी चिन्ह ज़ब्त कर सकता है। स्थिति से निपटने के लिए मुलायम सिंह यादव प्लान बी की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisment

मुलायम सिंह यादव गुट चुनावों में राष्ट्रीय लोक दल के चुनाव चिन्ह हल जोतता किसान के साथ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। इसके लिए मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष सुनील सिंह से बातचीत भी की है। इस बातचीत में सुनील सिंह ने मुलायम सिंह यादव के प्रस्ताव का स्वागत किया है। न्यूज़ स्टेट को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एस पी कुशवाहा ने यह जानकारी हमारे संवाददाता को दी।

एस पी कुशवाहा ने बताया कि, 'पार्टी की अध्यक्ष सुनील सिंह के साथ मुलायम सिंह यादव की मुलाकात हुई है और प्रदेश अध्यक्ष ने मुलायम सिंह यादव का स्वागत किया है।' उन्होंने कहा कि,'पार्टी मुलायम सिंह यादव जी का तो यह घर जैसा ही है, इसीलिए पार्टी उन्हें अपना पूरा सहयोग देगी।'

और पढ़ें- साइकिल छाप पर चुनाव लड़ेंगे अखिलेश, मुलायम चुनाव आयोग से वापस लेंगे अर्जी

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव अपने राजनीतिक सफर की शुरूआती दिनों में राष्ट्रीय जनता दल के साथ जुड़े थे और एक समय पार्टी की अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चौधरी चरण सिंह द्वारा गठित राष्ट्रीय लोक दल पार्टी से मुलायम सिंह यादव 1989 में विधायक भी रह चुके हैं। बाद में मुलायम सिंह यादव ने अपनी अलग पार्टी बना ली थी। अब पार्टी के अंदर मचे पद के घमासान के बीच संभव है कि समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव को फिर अपने पुराने घर की याद कर तिनके का सहारा मिल जाए। 

Source : News Nation Bureau

Samajwadi Party mulayam-singh-yadav
      
Advertisment