Forbes List: एशिया के सबसे रईस व्यक्ति बने मुकेश अंबानी, अडाणी देश में दूसरे अरबपति, देखें लिस्ट
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन और भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी दुनियाभर के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं. अडाणी की कुल संपत्ति 50.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है.
highlights
- अमेरिका, चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा अरबपति
- एशिया में मुकेश अंबानी सबसे अमीर
- गौतम अडाणी देश में दूसरे अरबपति
नई दिल्ली:
भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट फोर्ब्स ने 2021 के लिए घोषित कर दी है. इस मैग्जीन की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे रईस व्यक्ति हैं, जबकि उनके बाद गौतम अडाणी का नंबर आता है. साथ ही मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. मुकेश अंबानी ने चीन के जैक मा को पीछे छोड़ दिया है, जो एक साल पहले एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे. फोर्ब्स के अनुसार पिछले के मुकाबले देश में अरबपतियों की संख्या 102 से बढ़कर 142 पहुंच गई है. इन सभी कि संपतियां लगभग दोगुनी हो गई हैं. सभी की संपत्तियों को अगर मिला दिया जाए तो यह 596 अरब डॉलर हो गई है.
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन और भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी दुनियाभर के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं. अडाणी की कुल संपत्ति 50.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है.
फोर्ब्स की 35वीं वार्षिक लिस्ट में Amazon के सीईओ जेफ बेजोस एक बार फिर पहले स्थान पर रहे हैं. फोर्ब्स ने लगातार चौथी बार बेजोस को विश्व का सबसे रईस व्यक्ति घोषित किया है. बेजोस की कुल संपत्ति 177 बिलियन डॉलर आंकी गई है. यह पिछले साल के मुकाबले 64 बिलियन डॉलर की वृद्धि को दिखाता है.
वैक्सीन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Serum Institute of India के फाउंडर और पूनावाला ग्रुप के चेयरमैन साइरस पूनावाला को फोर्ब्स की इस हालिया लिस्ट में 169वां स्थान मिला है. उनके पास कुल 12.7 बिलियन डॉलर की प्रोपर्टी है.
भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट
व्यक्ति | संपत्ति |
मुकेश अंबानी | 84.5 बिलियन डाॅलर |
गौतम अडाणी | 50.5 बिलियन डाॅलर |
शिव नादर | 23.5 बिलियन डाॅलर |
राधाकिशन दमानी | 16.5 बिलियन डाॅलर |
उदय कोटक | 15.9 बिलियन डाॅलर |
लक्ष्मी मित्तल | 14.9 बिलियन डॉलर |
कुमार बिड़ला | 12.8 बिलियन डाॅलर |
सायरस पूनावाला | 12.7 बिलियन डाॅलर |
दिलीप शांघवी | 10.9 बिलियन डॉलर |
सुनील मित्तल और परिवार | 10.5 बिलियन डाॅलर |
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी