/newsnation/media/post_attachments/images/2018/06/05/86-mughal.jpg)
देश के सबसे व्यस्त जंक्शनों में से एक उत्तर प्रदेश का मुगलसराय जंक्शन अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाएगा। राज्य सरकार ने एक नोटिफेकशन जारी कर यह सूचना दी है।
मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से करने की घोषणा पिछले साल शुरू हुई थी और इसके लिये सरकार ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी।
योगी सरकार ने मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने का फैसला किया था हालांकि विपक्ष ने इस फैसले का कड़ा विरोध भी किया था। कई लोगों की मांग थी कि इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखा जाए।
नागरिकों की मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश में मुगलसराय जंक्शन का नाम परिवर्तित कर पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया, मुझे खुशी है कि अंत्योदय जैसा महान विचार देने वाले पं .दीन दयाल जी के नाम से अब यह जंक्शन जाना जाएगा। pic.twitter.com/PoHDGQmu5i
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) June 4, 2018
नाम बदले जान को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट करते हुए कहा है कि नागरिकों की मांग का सम्मान करते हुए उत्तर प्रदेश के मुगलसराय जंक्शन का नाम बदल कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि इस स्टेशन को अंत्योदय जैसा महान विचार देने वाले पंडित दीन दयाल जी के नाम जाना जाएगा।
आरएसएस और बीजेपी के विचारक दीनदयाल उपाध्याय का शव मुगलसराय स्टेशन पर संदिग्ध हालत में 1968 में पाया गया था। इसके अलावा यह शहर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मस्थल भी है।
और पढ़ें: कर्ज पर पीएम मोदी के भाषण की अमेरिकी रक्षा मंत्री मैटिस ने की तारीफ
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us