महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान का निधन, सीएम कमलनाथ ने जताया दुख

राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सुनीता चंद्रा के निधन पर दुख व्यक्त किया है.

राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सुनीता चंद्रा के निधन पर दुख व्यक्त किया है.

author-image
yogesh bhadauriya
New Update
महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान का निधन, सीएम कमलनाथ ने जताया दुख

सीएम कमलनाथ( Photo Credit : News State)

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त सुनीता चंद्रा का सोमवार को यहां निधन हो गया. वह 76 साल की थीं. राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सुनीता चंद्रा के निधन पर दुख व्यक्त किया है. दिवंगत चंद्रा के बेटे गौरव चंद्रा ने आईएएनएस को बताया सुनीता चंद्रा का सोमवार सुबह राजधानी के गुलमोहर क्षेत्र में स्थित आवास पर निधन हो गया. वह कुछ समय से वृद्धावस्था की समस्याओं से जूझ रही थीं.

Advertisment

यह भी पढ़ें- चर्चित गायक अदनान सामी को मिला पद्मश्री, कांग्रेस ने बताया,‘चमचागिरी का जादू’

चंद्रा के परिवार में उनके पति पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) यतीश चंद्रा और दो बेटे हैं. उनके एक बेटे गौरव चंद्रा पत्रकार हैं. सुनीता चंद्रा के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "सुनीता चंद्रा ने भारतीय महिला हॉकी को एक नई ऊंचाई प्रदान की थी. वह एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और देश का गौरव थीं." मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

Source : IANS

MP Kamal Nath
      
Advertisment