जानें कौन थीं मदर टेरेसा, कैसे बनी गरीबों की मसीहा

दुनियाभर में इंसानियत की मिसाल बनने वाली मदर टेरेसा का आज 107वीं जयंती है।

दुनियाभर में इंसानियत की मिसाल बनने वाली मदर टेरेसा का आज 107वीं जयंती है।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
जानें कौन थीं मदर टेरेसा, कैसे बनी गरीबों की मसीहा

संत मदर टेरेसा (पीटीआई)

दुनियाभर में इंसानियत की मिसाल बनने वाली मदर टेरेसा का आज 107वीं जयंती है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी गरीबों और दुखियों की सेवा में लगा दी जिसे लोग आज भी याद करते हैं।

Advertisment

इस खास मौके पर आइए जानते हैं मदर टेरेसा के बारे में 5 मुख्य बातें

1. मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को यूगोस्लाविया के स्कॉप्जे में हुआ था। मदर टेरेसा जन्म से अल्बेनिया की थीं। उनका नाम अग्नेसे गोंकशे बोजशियु था। मात्र 12 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपना जीवन धर्म को समर्पित करने का निर्णय कर लिया।

2. 1928 में वे सिस्टर्स ऑफ लोरेटो के साथ आ गयीं और 1929 में भारत पहुंचीं। 1948 में उन्होंने भारत की नागरिकता ली और 1950 में मिशन ऑफ चैरिटी की स्थापना की।

3. मदर टेरेसा ने अपना पूरा जीवन गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया था। उन्होंने कुष्ठ रोगियों की काफी सेवा की और इसके लिए उन्हें विश्वस्तर पर जाना जाता है।

4. मदर टेरेसा को वर्ष 1979 में शांति का नोबल पुरस्कार मिला था।

5. मदर टेरेसा के आलोचकों का कहना है कि उन्होंने मानव सेवा सिर्फ और सिर्फ धर्मांतरण के उद्देश्य से की थी। उनके सेवाभाव के पीछे धर्मांतरण का रहस्य छिपा था। मदर टेरेसा की मृत्यु 5 सितंबर 1997 को हो हुई थी।

और पढ़ेंः जेल डीजी की सफाई, गुरमीत राम रहीम को नहीं दिया जा रहा वीआईपी ट्रीटमेंट, आम क़ैदियों जैसा हो रहा व्यवहार

Source : News Nation Bureau

Birth Anniversary Mother Teresa 107the birthday of mother teresa
      
Advertisment