मुंबई आया बेबी मोशे, 26/11 हमले के एक दशक बाद जाएगा नरीमन हाउस

मोशे होल्ज़बर्ग (बेबी मोशे) मुंबई में पहुंच गया है। बेबी मोशे के माता-पिता 26/11 मुंबई धमाके में मारे गए थे। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के भारत दौरे में बेबी मोशे का भारत आने का कार्यक्रम शामिल था।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
मुंबई आया बेबी मोशे, 26/11 हमले के एक दशक बाद जाएगा नरीमन हाउस

मुबंई पहुंचा बेबी मोशे

मोशे होल्ज़बर्ग (बेबी मोशे) मुंबई में पहुंच गया है। बेबी मोशे के माता-पिता 26/11 मुंबई धमाके में मारे गए थे। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के भारत दौरे में बेबी मोशे का भारत आने का कार्यक्रम शामिल था।

Advertisment

बेबी मोशे अब 11 साल का हो गया है, लेकिन मुंबई धमाके के वक्त वो सिर्फ 2 साल का था और मुंबई के चाबाड हाउस (नरिमन हाउस) में हुए आतंकी हमले में अपने माता पिता के शव के बीच रोता हुआ खड़ा था। जिसे उसकी नैनी ने बहादुरी से बचाया था।

बेबी मोशे के नाना रब्बी रोसेनबर्ग ने मुंबई पहुंच कर इसे एक ख़ास दिन बताया। उन्होंने कहा, 'यह बहुत ख़ास दिन है। भगवान का शुक्र है कि मोशे यहां दोबारा आ सका। मुंबई अब सुरक्षित है।'

उन्होंने कहा कि मोशे यहां आकर खुश है लेकिन फिलहाल बात करने के लिए थका हुआ महसूस कर रहा है। बेबी मोशे 18 जनवरी को नरीमन हाउस जाएगा जहां आंतकियों ने कहर बरपाया था। 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 18 जनवरी को 26/11 के नरसंहार में मारे गए लोगों को समर्पित एक स्मारक परियोजना के उद्घाटन के लिए जाएंगे। उनके साथ इस वक्त बेबी मोशे भी होगा। 

इजरायली पीएम के भारत दौरे से पहले मोशे के नाना रब्बी रोसेनबर्ग ने बताया था कि, '15 जनवरी को मुंबई जाने को लेकर मोशे काफी उत्साहित है और भावुक भी। वो अपने जन्म स्थान पर जा रहा है और उसे अपने माता-पिता से जुड़ी कई यादों को देखने का इंतजार है। जिन्हें उसने हमसे सुना है। वहां से जुड़ी कई यादें हैं।'

ताजमहल के दीदार के लिए आगरा जाएंगे नेतन्याहू, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

इससे पहले जब पीएम मोदी इजरायल यात्रा के दौरान यरुशलम गए थे तब वो बेबी मोशे से भी मिले थे। बेबी मोशे उस वक्त बेहद भावुक था और उसने मुंबई आने की इच्छा जाहिर की थी। 

मोशे ने पीएम मोदी से कहा था, 'मुझे उम्मीद है कि मैं मुंबई की यात्रा कर सकूंगा और बड़े होने पर रह भी सकूंगा। मैं चाबाद हाउस का निदेशक भी बनूंगा।'

तब पीएम मोदी ने कहा था, 'आओ भारत में और मुंबई में रहो। तुम्हारा स्वागत है। आप और आपके परिवार को लंबे समय तक रहने का वीजा मिलेगा। ताकि आप कभी भी आ या जा सको।'

नेतन्याहू ने मोशे को बताया था कि वो चाहें तो उनके साथ भारत आ सकता है। रोसंनबर्ग ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी की आत्मीयता से गले लगाने के कारण मोशे काफी भावुक हो गया था। .... उसका कहना था कि जैसे किसी अपने ने उसे गले लगाया हो।'

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 11: इस वजह से शो की विनर बनीं शिल्पा शिंदे, देखें पूरा सफर

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें   

Source : News Nation Bureau

Mumbai airport Benjamin Netenyahu chabad house Israel Moshe Holtzberg
      
Advertisment