दशहरा से पहले मोदी सरकार ने दिया किसानों को तोहफा, रबी फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया

फैसले के तहत गेहूं के एमएसपी नें 105 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद नया मूल्य 1,840 रुपए होगा.

फैसले के तहत गेहूं के एमएसपी नें 105 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद नया मूल्य 1,840 रुपए होगा.

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
दशहरा से पहले मोदी सरकार ने दिया किसानों को तोहफा, रबी फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने दशहरा और दिपावली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. कैबिनेट ने 2018-19 के लिए रबी की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी कर दी है. इस बात की जानकारी सूत्रों ने दी है. सरकार के इस कदम से गेहूं, चना, सरसों, मसूर, कुसुम और जौ के एमएसपी में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई. फैसले के तहत गेहूं के एमएसपी नें 105 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद नया मूल्य 1,840 रुपए होगा.

Advertisment

सूत्रों ने बताया कि गेंहूं के अलावे चने का न्यूनत्म समर्थन मूल्य भी 220 रुपए बढ़ाकर 4,620 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है. मसूर का मूल्य 2018-19 के लिए 225 रुपए बढ़कर 4,475 रुपए कर दिया गया है. सरसों के दामों में भी 200 रुपए की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद अब इसकी कीमत बढ़कर 4200 रुपए हो गए हैं.

सूत्रों ने बताया कि जौ की फसल का नया एमएसपी 30 रुपए बढ़कर 1,440 रुपए हो गया है. कुसम का समर्थन मूल्य 845 रुपए बढ़कर 4,945 रुपए कर दिया गया है. बता दें कि देश भर के किसान फसलों के मूल्यों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.

Source : News Nation Bureau

Modi Government minium support price
Advertisment