रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट विस्तार के मौके पर चार ब्यूरोक्रैटस समेत 9 नये चेहरों को शामिल किया गया। इस कैबिनेट विस्तार में मुख़्तार अब्बास नक़वी, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को प्रमोशन दिया गया। कैबिनेट विस्तार में शामिल नये चेहरों के बारे में मुख्य बातें-
शिव प्रताप शुक्ला
- यूपी से राज्यसभा सांसद हैं।
- अभी ग्रामीण विकास के लिए पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य हैं।
- यूपी विधानसभा के लिए 1989, 1991, 1993 से 1996 के चुनावों में लगातार चार बार चुने गए हैं।
अश्विनी कुमार चौबे
- बिहार के बक्सर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।
- बिहार विधानसभा का चुनाव लगातार 5 बार जीत चुके हैं।
- बिहार सरकार में 8 सालों तक कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें: मुख़्तार अब्बास नक़वी, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को प्रमोशन, बनाए गए कैबिनेट मंत्री
वीरेंद्र कुमार
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद हैं।
- 6 बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं।
- इकनॉमिक्स में एम.ए हैं और बाल मजदूरी पर इन्होंने पीएचडी की है।
अनंत कुमार हेगड़े
- कर्नाटक के उत्तरी कन्नड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।
- 28 साल की ऊम्र में ही सांसद के रूप में चुने गए थे।
- लोकसभा सांसद के रूप में यह उनका 5वां कार्यकाल है।
राजकुमार सिंह
- बिहार कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं।
- बिहार के आरा से लोकसभा के सदस्य हैं।
- भारत के गृह सचिव रह चुके हैं।
- इंग्लिश GB साहित्य से पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
इसे भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट विस्तार: उत्तर से दक्षिण तक का रखा ख्याल, 2019 के लिए हैं पूरी तरह तैयार
हरदीप सिंह पुरी
- 1974 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है।
- ब्राजील और और यूनाइटेड किंगडम में भारत के राजदूत रह चुके हैं।
- संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रह चुके हैं।
गजेंद्र सिंह शेखावत
- राजस्थान के जोधपुर से सांसद हैं।
- संसद की फाइनेंस कमेटी के सदस्य हैं।
- कॉलेज के दिनों में नेशनल गेम्स में भी भाग ले चुके है।
- दर्शनशास्त्र में एम.फिल कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Live: जानिए किन वजहों से पीएम मोदी ने छीन ली इन 6 मंत्रियों की कुर्सी
सत्यपाल सिंह
- पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं और यूपी के बागपत से पहली बार सांसद बने हैं।
- राजनीति में आने से पहले मुंबई के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं।
- गृह मामलों की संसद की स्टेंडिंग कमेटी के सदस्य हैं।
- नक्सलवाद पर पीएचडी कर चुके हैं।
अल्फोंस कननथनम
- केरल कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं।
- दिल्ली में डीडीए कमिश्नर रह चुके हैं।
- केरल विधानसभा में निर्दलीय विधायक रह चुके हैं।
- वर्तमान में वकालत करते हैं।
- किसी सदन के सदस्य नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: Live: चार मंत्रियों को प्रमोशन, 9 नए चेहरे को मिला राज्य मंत्री का दर्ज़ा
Source : News Nation Bureau