/newsnation/media/post_attachments/images/2024/06/10/narendra-modi-cabinet-meeting-79.jpg)
नरेंद्र मोदी सरकार( Photo Credit : Newsstate Bihar Jharkhand)
Narendra Modi Cabinet Meeting: देश में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद रविवार को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इस समारोह में उनके साथ 30 कैबिनेट मंत्रियों, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की. इस बार पीएम मोदी की कैबिनेट में 33 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिसमें से 11 गैर-भाजपाई हैं. बता दें कि बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए थे. इससे पहले लगातार तीन कार्यकाल तक वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे. 2019 में नरेंद्र मोदी दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने थे. अब 2024 में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. वहीं शपथ ग्रहण के बाद सोमवार यानी आज शाम 5 बजे मोदी कैबिनेट की पहली बैठक होने जा रही है.
राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आज शाम हुए समारोह में मैंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मैं और मंत्रिपरिषद के मेरे सहयोगी, 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। pic.twitter.com/TKNNomHf0r
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2024
एनडीए सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मंत्रियों की इस टीम में युवा जोश और अनुभव का अद्भुत संगम है। हम सभी देशवासियों का जीवन बेहतर बनाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगे। pic.twitter.com/vLcufkcOf1
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2024
पीएम मोदी के साथ 30 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ
- राजनाथ सिंह
- अमित शाह
- नितिन रमेश गडकरी
- निर्मला सीतारमण
- डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर
- जगत प्रकाश नड्डा
- शिवराज सिंह चौहान
- मनोहर लाल (खट्टर)
- एचडी कुमार स्वामी
- पीयूष वेदप्रकाश गोयल
- धर्मेन्द्र प्रधान
- जीतनराम मांझी
- राजीव रंजन सिंह ललन सिंह
- सर्वानंद सोनोवाल
- डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक
- के. राममोहन नायडू
- प्रह्लाद जोशी
- जुएल उरांव
- गिरिराज सिंह
- अश्वनी वैष्णव
- ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
- भूपेंद्र यादव
- गजेंद्र सिंह शेखावत
- अन्नपूर्णा देवी
- किरन रिजिजू
- हरदीप सिंह पुरी
- डॉ. मनसुख मांडविया
- गंगापुरम किशन रेड्डी
- चिराग पासवान
- सीआर पाटिल
5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने ली शपथ
- राव इंद्रजीत सिंह
- डॉ. जितेंद्र सिंह
- अर्जुन राम मेघवाल
- प्रताप राव गनपत राव जाधव
- जयंत चौधरी
यह भी पढ़ें: CWC Meeting: 'राहुल गांधी बनें नेता प्रतिपक्ष', कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सांसदों ने उठाई मांग
36 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ
- जितिन प्रसाद
- श्रीपद नाइक
- पंकज चौधरी
- कृष्णपाल गुर्जर
- रामदास अठावले
- रामनाथ ठाकुर
- नित्यानंद राय
- अनुप्रिया पटेल
- वो सोमन्ना
- पी चंद्रशेखर
- एसपी सिंह बघेल
- शोभा करंदलाजे
- कीर्तिवर्धन सिंह
- बीएल वर्मा
- शांतनु ठाकुर
- सुरेश गोपी
- एल मुरुगम
- अजय टम्टा
- बंडी संजय कुमार
- कमलेश पासवान
- भागीरथ चौधरी
- सतीश दुबे
- संजय सेठ
- रवनीत बिट्टू
- दुर्गादास उइके
- रक्षा खडसे
- सुकांत मजूमदार
- सावित्री ठाकुर
- तोखन साहू
- राजभूषण निषाद
- भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा
- हर्ष मल्होत्रा
- निमूबेन बांभनिया
- मुरलीधर मोहोल
- जॉर्ज कुरियन
- पबित्रा मार्गरिटा
आपको बता दें कि इस कैबिनेट में कुछ महत्वपूर्ण और नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जो विभिन्न मंत्रालयों में अपना योगदान देंगे. मोदी की नई कैबिनेट में विविधता और अनुभव का संगम देखने को मिलता है, जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि ये मंत्रीमंडल देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत एक मजबूत और समर्पित टीम के साथ की है. पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णयों की उम्मीद की जा रही है, जो देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण होंगे. इस नई कैबिनेट के गठन से यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री ने अनुभव और युवाओं के मेल को प्राथमिकता दी है, जिससे सरकार के कामकाज में तेजी और प्रभावशीलता बनी रहेगी. वहीं आने वाले दिनों में मोदी सरकार से कई अहम सुधार और योजनाओं की शुरुआत की उम्मीद है, जो देश की अर्थव्यवस्था, सामाजिक विकास और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को और मजबूत करेंगे. नई कैबिनेट से देशवासियों की उम्मीदें काफी ऊंची हैं.
HIGHLIGHTS
- मोदी कैबिनेट की आज हो सकती है पहली बैठक
- मोदी कैबिनेट में 72 मंत्री, 33 नए चेहरे
- नए मंत्रियों के लिए BJP ने किया था खास इंतजाम
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us