/newsnation/media/post_attachments/images/2016/12/28/68-MJAkbar.jpg)
एमजे अकबर (फाइल फोटो)
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने भारतीयों को अपना गौरव खोने के कारणों की तुलना आपदा से की है। उन्होंने बुधवार को कहा कि भारत अपने गौरव को दोबारा हासिल करने और दुनिया के भविष्य के लिए इसे एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें: 'मेल पर्सनल लॉ बोर्ड' बन गया है ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड: एमजे अकबर
एम जे अकबर ने वैदिक मैथेमेटिक्स इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं अपने मंत्रालय आईसीसीआर और यहां या कहीं की भी अकादमी की प्रतिबद्धता को मजबूत करना चाहता हूं। ताकि हम अपने गौरव को ना केवल दोबारा हासिल करें, बल्कि इस गौरव को दुनिया के भविष्य का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
कार्यक्रम के दौरान अकबर ने कहा, 'इस बात के कई कारण हैं कि भारतीयों ने बीते तीन शताब्दियों के दौरान अपना गौरव क्यों खो दिया।'
सम्मेलन का आयोजन इंस्टीट्यूट फॉर द एडवांसमेंट ऑफ वैदिक मैथेमेटिक्स (आईएवीएएम) ने किया। इसे इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस (आईसीसीआर) ने प्रायोजित किया।
Source : IANS