#MeToo मामले में अकबर के बचाव में उतरी उमा भारती, कहीं ये बात

'मी टू' अभियान के तहत विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर पर महिलाओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने अकबर का बचाव किया है.

'मी टू' अभियान के तहत विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर पर महिलाओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने अकबर का बचाव किया है.

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
#MeToo मामले में अकबर के बचाव में उतरी उमा भारती, कहीं ये बात

केंद्रीय मंत्री उमा भारती (फाइल फोटो)

'मी टू' अभियान के तहत विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर पर महिलाओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने अकबर का बचाव किया है. उमा ने यह मामला अकबर और महिलाओं के बीच का बताया है. यहां विजयराजे सिंधिया 'राजमाता' की जन्म शताब्दी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची उमा ने संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा, 'वे इस मामले पर कुछ नहीं कहना चाहती. अकबर से जुड़ा मामला तब का है जब वे केंद्र सरकार में मंत्री नहीं थे. यह मामला पूरी तरह महिला और अकबर के बीच है. लिहाजा वे इस पर कुछ नहीं कह सकती.'

Advertisment

पत्रकारों ने जब उमा से पूछा कि आप हमेशा महिलाओं के हितों की बात करती रही है, लेकिन इस मामले पर पीछे क्यों हट रही हैं. केंद्रीय मंत्री इसके बाद भी इस पर कुछ नहीं बोली और चुप्पी साधे रखी.

और पढ़ें: #MeToo: अमित शाह ने बोले-एमजे अकबर पर लगे आरोपों की होगी जांच, लेकिन....

बता दें अपने समय के मशहूर संपादक और वर्तमान में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर छह महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि जिन महिलाओं ने आगे आ कर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये है, मुझे उन सब पर भरोसा है. मेनका ने कहा कि मी टू अभियान के तहत सामने आये मामलों की पड़ताल के लिए उनका मंत्रालय जल्द ही एक कमेटी गठित करेगा. इसमें वरिष्ठ न्यायिक और कानूनी अधिकारी सदस्य होंगे.

Source : IANS

MeToo Uma Bharti MeToo campaign MJ Akbar
Advertisment