मिशन यूपी 2022 पर प्रियंका गांधी, विधानसभा चुनाव के लिए ऐसे कर रही हैं तैयारी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से हर हफ्ते तीन-चार बार मिलने का फैसला किया है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से हर हफ्ते तीन-चार बार मिलने का फैसला किया है.

author-image
nitu pandey
एडिट
New Update
मिशन यूपी 2022 पर प्रियंका गांधी, विधानसभा चुनाव के लिए ऐसे कर रही हैं तैयारी

प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से हर हफ्ते तीन-चार बार मिलने का फैसला किया है.नई दिल्ली के राहुल गांधी के आवास पर हर मंगलवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं से मिला करेंगी. कांग्रेस के एक वरिष्ठ सूत्र ने से कहा, 'लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से प्रियंका गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपने आवास पर मिलना शुरू किया था.'

Advertisment

150 से ज्यादा कार्यकर्ताओं से मिल चुकी हैं
कांग्रेस महासचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं. वह बीते दो हफ्तों में अपने और पार्टी अध्यक्ष भाई राहुल गांधी के आवास पर 150 से ज्यादा कार्यकर्ताओं से मिल चुकी हैं.

प्रियंका ने रायबरेली में कहा था कि वो लोगों से मिलेंगी
हालांकि पिछले हफ्ते जब वह मतदाताओं को धन्यवाद देने अपनी मां सोनिया गांधी (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन प्रमुख) के साथ उनके संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली गई थीं तो उस मौके पर उन्होंने कहा था कि वह राज्य में हर हफ्ते दो बार लोगों से मिलेंगी.

पार्टी नेताओं के कामकाज की करेंगी समीक्षा
प्रियंका अन्य क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से भी मिली थीं और उन्हें पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने खातिर कड़ी मेहनत न करने के लिए फटकार लगाई थी. उन्होंने कहा था कि वह पार्टी और पार्टी नेताओं के कामकाज की समीक्षा करेंगी.

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा की छह सीटों के लिए 5 जुलाई को होंगे उपचुनाव, जानें लोकसभा की वजह से कौन-कौन सीट हुए हैं खाली

23 जनवरी को प्रियंका को बनाया गया था महासचिव
प्रियंका गांधी को 23 जनवरी को पार्टी महासचिव बनाया गया था और लोकसभा की 41 सीटों वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था. आम चुनाव के दौरान उन्होंने 26 निर्वाचन क्षेत्रों में धुआंधार प्रचार किया था.

अमेठी सीट राहुल ने लोकसभा चुनाव में गंवा दिया था
कांग्रेस हालांकि गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाली अमेठी सीट तक गंवा बैठी. यहां पार्टी प्रमुख राहुल गांधी को भारतीय नता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने 55,000 मतों से हराया.

पार्टी कार्यकर्ता आसानी से अब प्रियंका से मिल सकेंगे
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ताओं को पहले राहुल या प्रियंका से मिलने का समय नहीं मिल रहा था, लेकिन अब वे बिना पूर्व सम्मति के उनसे मिल सकेंगे. उन्होंने कहा कि प्रियंका का लक्ष्य है जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं से मिलकर उत्तर प्रदेश की जमीनी हकीकत को समझना, जहां कांग्रेस 1988 से ही सत्ता से बाहर है.

और पढ़ें: केरल में महिला पुलिसकर्मी को जिंदा जलाया, अस्पताल में दम तोड़ा

2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने को कहा
प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं से जानकारी लेकर पार्टी को मजबूत करेंगी. उन्होंने आम चुनाव के लिए प्रचार के दौरान ही कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने को कह दिया था.

सक्रिय राजनीति में कदम रखते ही प्रियंका ने ताबड़तोड़ बैठकें की
सक्रिय राजनीति में कदम रखते ही प्रियंका ने पार्टी में नई जान फूंकने की कोशिश की थी. उन्होंने फरवरी में लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ ताबड़तोड़ बैठकें की थीं.
पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी फिर से सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने यहां सोमवार को और लखनऊ में शुक्रवार को समीक्षा बैठकें की थीं.

HIGHLIGHTS

  • प्रियंका गांधी ने शुरू की मिशन यूपी 2022 की तैयारी
  • हफ्ते में तीन से चार बार मिलेंगी कार्यकर्ताओं से
  • नेताओं के कामकाज की प्रियंगा गांधी करेंगी समीक्षा

rahul gandhi priyanka-gandhi Congres Mission UP 2022 uttar pradesh assembly election 2019
      
Advertisment