logo-image

Mission 2019: मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और छत्‍तीसगढ़ की हार से बीजेपी को खतरा नहीं, इतिहास तो यही कहता है

विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार और कांग्रेस की जीत का असर 2019 के लोकसभा चुनाव पर शायद ही पड़ें.

Updated on: 30 Dec 2018, 11:48 AM

नई दिल्‍ली:

विधानसभा चुनावों (Assembly Election) में बीजेपी (BJP) की हार और कांग्रेस (Congress) की जीत का असर 2019 के लोकसभा चुनाव (General Election 2019) पर शायद ही पड़ें. इतिहास गवाह है कि हिंदी पट्टी में सरकारें बदलने के बावजूद विधानसभा चुनाव के ठीक बाद हुए लोकसभा चुनाव (General Election) में वैसी स्थिति नहीं दिखी. जरा याद करिये 1999 से 2004 के बीच हिंदीभाषी राज्यों (Hindi Belt) में बीजेपी के प्रदर्शन की. इन राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था इसके बावजूद 1999 और 2004 के लोकसभा चुनावों में यूपी और बिहार में बीजेपी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा.

आंकड़े और इतिहास बीजेपी के पक्ष में

  • 1999 से पहले हुए हिंदी बेल्‍ट के राज्‍यों बीजेपी ने मुंह की खाई थी लेकिन 1999 के लोकसभा चुनाव (General Election 1999) में राजग (NDA) ने संयुक्त बिहार (Bihar annd Jharkhand) से 23 संयुक्त मध्य प्रदेश(Madhya pradesh And Chhattisgarh) से 29 संयुक्त उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh and uttarakhand) से 29 राजस्थान (Rajasthan) से 16 दिल्ली (Delhi) से 7 हरियाणा (Hariyana) से 5 और हिमाचल प्रदेश से 3 सीटों के साथ कुल 112 सीटें कब्‍जाईं.
  • 2004 के लोकसभा चुनाव में संयुक्त बिहार से 6 संयुक्त मध्य प्रदेश से 35 संयुक्त उत्तर प्रदेश से 13 राजस्थान से 4 दिल्ली से 1 हरियाणा से १ और हिमाचल प्रदेश से 1 सीटों के साथ कुल 78 राजग ने जीतीं
  • 2009 के लोकसभा चुनाव में संयुक्त बिहार से 20 संयुक्त मध्य प्रदेश से 26 संयुक्त उत्तर प्रदेश से 10 राजस्थान से 4 दिल्ली से 0 हरियाणा से 0 और हिमाचल प्रदेश से 3 सीटों के साथ कुल 63 राजग ने जीतीं
  • 2014 के लोकसभा चुनाव में संयुक्त बिहार से 34 संयुक्त मध्य प्रदेश से 37 संयुक्त उत्तर प्रदेश से 76 राजस्थान से 25 दिल्ली से 7 हरियाणा से 7 और हिमाचल प्रदेश से 4 सीटों के साथ कुल 190 सीटें राजग ने जीतीं


मप्र विधानसभा चुनावों की तस्‍वीर

  • पार्टी   1998            2003        2008        2013
  • कांग्रेस 172(316)     38(229)    71(228)    58(229
  • बीजेपी 119(320)     173(230)  143(228)  165 (230)

विधानसभा चुनावों के बाद हुए लोकसभा चुनावों में मध्‍य प्रदेश का हाल

  • दल       1996    1998    1999   2004   2009   2014
  • कांग्रेस    8(40)  10(40)  11(40) 4(29) 12(28) 2(29)
  • बीजेपी   27(39) 30(40) 29(40) 25(29) 16(29) 27(29)

यह भी पढ़ेंः विधानसभा चुनाव : एक तरफ BJP को मिल रही थी शिकस्त, वहीं PM नरेंद्र मोदी जानें किस काम में थे व्‍यस्‍त

कौन कितने साल रहा सीएम

  • 14 दिसंबर 2013 शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी
  • 12 दिसंबर 2008 शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी
  • 29 नवंबर 2005 शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी
  • 23 अगस्त 2004 बाबूलाल गौर भारतीय जनता पार्टी
  • 8 दिसंबर 2003 उमा भारती भारतीय जनता पार्टी
  • 1 दिसंबर 1998 दिग्विजय सिंह कांग्रेस
  • 7 दिसंबर 1993 दिग्विजय सिंह कांग्रेस

विधानसभा चुनावों में राजस्‍थान का हाल

  • दल      1993    1998        2003     2008       2013
  • कांग्रेस  76(200) 153(200) 56(200) 96(200) 21(200)
  • बीजेपी  96(197) 33(196) 120(197) 78(193) 163(200)

यह भी पढ़ेंः MP Election Result 2018: बीजेपी के सीने में चुभा बैतूल का शूल, धूल में मिल गया कमल का फूल

विधानसभा चुनावों के बाद हुए लोकसभा चुनावों में राजस्‍थान का हाल

दल     1996 1998 1999 2004 2009 2014
कांग्रेस 12(25) 18(25) 9(25) 4(25) 20(25) 0(25)
बीजेपी 12(25) 5(25) 16(24) 21(25) 4(25) 25(25)

राजस्‍थान के सीएम

  • 13 दिसंबर 2013 वसुंधरा राजे भारतीय जनता पार्टी
  • 13 दिसंबर 2008 अशोक गहलोत कांग्रेस
  • 8 दिसंबर 2003 वसुंधरा राजे भारतीय जनता पार्टी
  • 1 दिसंबर 1998 अशोक गहलोत कांग्रेस
  • 4 दिसंबर 1993 भैरों सिंह शेखावत भारतीय जनता पार्टी
  • 15 दिसंबर 1992 राष्ट्रपति शासन -
  • 4 मार्च 1990 भैरों सिंह शेखावत भारतीय जनता पार्टी

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनावों का हाल

  • दल 1993 1998 2003 2008 2013
  • कांग्रेस 54(90) 48(89) 37(90) 38(87) 39(90)
  • बीजेपी 30(90) 36(90) 50(90) 50(90) 49(90)

विधानसभा चुनावों के बाद छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का प्रभाव
दल    1996 1999 2004 2009 2014
कांग्रेस 4(11) 3(11) 1(11) 1(11) 1(11)
बीजेपी  6(11) 8(11) 10(11) 10(11) 10(11)

छत्‍तीसगढ़ के सीएम

  • 12 दिसंबर 2013 रमन सिंह भारतीय जनता पार्टी
  • 8 दिसंबर 2008 रमन सिंह भारतीय जनता पार्टी
  • 7 दिसंबर 2003 रमन सिंह भारतीय जनता पार्टी
  • 1 नवंबर 2000 अजित जोगी कांग्रेस

2019 चुनाव में लड़ाई की ये तस्वीर भी संभव

  • ये विधानसभा चुनाव मोटे तौर पर स्थानीय मुद्दों पर लड़े गए और लोकसभा चुनाव में अहम मुद्दे काफी अलग हो सकते हैं.
  • 2019 लोकसभा चुनाव में इन तीन राज्यों से कांग्रेस की सीटें जो पिछले चुनाव में 3 थी, बढ़कर 35 तक पहुंच सकती हैं. वहीं बीजेपी की सीटों की संख्या 62 से घट कर 30 पर आ सकती है.
  • राजस्थान में पार्टी ने 2014 में सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी. 11 दिसंबर को मतगणना के नतीजों के मुताबिक बीजेपी को राजस्थान में अगले लोकसभा चुनाव में 13 सीटों पर ही जीत मिल सकती है.

VIDEO :  हार-जीत की 25 कहानियां: कैसे बीजेपी के कांग्रेस मुक्त भारत पर भारी पड़े राहुल गांधी?

  • कांग्रेस जो पिछले लोकसभा चुनाव में राजस्थान में खाता भी नहीं खोल पाई थी, 2019 आम चुनाव में 12 सीटों पर कामयाबी पा सकती है.
  • 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 29 में से 27 सीटों पर जीत हासिल की थी.
  • 2019 में बीजेपी मध्य प्रदेश में 11 लोकसभा सीटों से हाथ धो सकती है. बीजेपी ने 2014 में जो 27 लोकसभा सीटें जीती थीं
  • 2014 में मध्य प्रदेश में महज 2 सीटों पर ही कामयाबी पाने वाली कांग्रेस को अगले आम चुनाव में 10 और लोकसभा सीट का फायदा हो सकता है
  • 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 10 पर जीत हासिल हुई थी. 
  • 2019 में कांग्रेस राज्य में 10 लोकसभा सीटों पर कामयाबी हासिल कर सकती है. बीजेपी के लिए छत्तीसगढ़ में बिलासपुर की सीट ही सुरक्षित नजर आ रही है.