logo-image

यूपी में सपा-बसपा गठबंधन बीजेपी के मिशन-2019 के लिए खतरे की घंटी, दोनों को कुल मिलाकर मिले थे इतने वोट

ढाई दशक पहले सपा-बसपा के गठजोड़ ने यूपी की सियासत में अपनी ताकत दिखाया था. एक बार फिर नई सोशल इंजीनियरिंग के साथ यह दोनों पार्टियां बीजेपी के खिलाफ आ रही हैं.

Updated on: 06 Jan 2019, 12:34 PM

नई दिल्‍ली:

ढाई दशक पहले सपा-बसपा के गठजोड़ ने यूपी की सियासत में अपनी ताकत दिखाया था. एक बार फिर नई सोशल इंजीनियरिंग के साथ यह दोनों पार्टियां बीजेपी के खिलाफ आ रही हैं. इस बार चुनावी जंग में बुआ-बबुआ पूरे दमखम से ताल ठोंकने को तैयार हैं. अगर 2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो मोदी की सुनामी में सपा चार सीट पर सिमट गई. बसपा साफ हो गई. बीएसपी 34, सपा 31 और रालोद 1 सीट पर दूसरे स्‍थान पर रही. अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो लोकसभा चुनाव में बीजेपी 42.63 फीसद, सपा 22.35 फीसद, बीएसपी 19.60 फीसद और कांग्रेस को 7.53 फीसद वोट मिले थे. अगर बसपा और सपा के वोटों को मिला दें तो करीब-करीब बीजेपी द्वारा कुल हासिल किए हुए वोटों के बराबर होगा.

यह भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव 2019: महागठबंधन का मुकाबला करने के लिए BJP की कवायद शुरू

पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 71 सीटें तो जीत लीं लेकिन सपा-बसपा को मिला वोट प्रतिशत भी करीब उतना ही है जितना बीजेपी को मिला था. यह तब है जब कांग्रेस व रालोद का वोट इसमें शामिल नहीं है. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीत कर पूरे यूपी में परचम जरूर फैलाया लेकिन सपा-बसपा का वोट बीजेपी से ज्यादा ही रहा. सपा तो 403 के बजाए 311 पर ही लड़ी और बाकी सीट कांग्रेस को दे दी.

यह भी पढ़ेंः एसपी-बीएसपी गठबंधन पर बोले राम गोपाल यादव, बातचीत के बारे में नहीं पता, घोषणा मायावती और अखिलेश करेंगे

जाहिर है इन दोनों दलों का वोट बैंक बीजेपी के लिए बड़े खतरे की घंटी है. पर, बीजेपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शोहरत व मुख्यमंत्री के काम पर भरोसा है और वह पिछड़े व अन्‍य वोटों को लुभाने की खासी कोशिश कर रही है.

गठबंधन के सामने ये हैं चुनौतियां

  • सपा बसपा का जिस वर्ग में मुख्य जनाधार है उसे अब एक साथ लाना मुश्किल. दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार करना. क्योंकि यह अब तक एक दूसरे खिलाफ लड़ते रहे हैं. 
  • गठबंधनकी मजबूती के लिए सपा-बसपा को कांग्रेस व रालोद का समर्थन लेना होगा. बीजेपी ज्यादा सीटें देकर रालोद को साथ ला सकती है. .
  • मुस्लिम बहुल सीटों पर ध्रुवीकरण की स्थिति में गठबंधन के मुकाबले बीजेपी को फायदा.
  • सीटें बट जाने के बाद टिकट के दावेदारों के असंतोष का शांत करना चुनौती. दोनों दलों ऐसे कद्दावर नेताओं बागी होकर चुनाव लड़ सकते हैं या बीजेपी का दामन थाम कर मुसीबत बन सकते हैं. .
  • बसपा ने फूलपुर, गोरखपुर व कैराना के उपचुनाव में सपा को समर्थन देकर यह साबित किया है कि उसका वोट आसानी से ट्रांसफर हो जाता है लेकिन अब सपा को यह साबित करना है. पिछले विधानसभा में सपा कांग्रेस गठबंधन में भी यह समस्या दिखी थी. .

पिछले तीन चुनावों में चार प्रमुख दलों का वोट प्रतिशत

चुनाव               बीजेपी   सपा   बसपा   कांग्रेस

विधानसभा 2017 41.57 28.32 22.23 22.09.

लोकसभा 2014 42.63 22.35 19.60 7.53 .

विधानसभा 2012 15.21 29.29 25.95 13.26.


इन सीटों पर साफ है गठबंधन की तस्वीर

सपा बसपा के बीच बटवारें में सीटे तय होना बाकी है लेकिन दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर तस्वीर साफ है. सपा बदायूं, कन्नौज, मैनपुरी व फिरोजाबाद जैसी सीटिंग सीटें तो लड़ेगी. उपचुनाव में जीती फूलपुर, गोरखपुर भी लड़ेगी. इसके अलावा बीजेपी द्वारा जीती इटावा, बलिया, मुरादाबाद, रामपुर व संभल सीट पर सपा के पास जाना तय है. मथुरा, बागपत रालोद के खाते में जा सकती है. अमेठी व रायबरेली कांग्रेस के लिए छोड़ी गई है. बसपा सपा की सिटिंग आजमगढ़ पर लड़ने को इच्छुक है.

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने कहा- अगामी लोकसभा चुनाव जनता VS गठबंधन होगा

सूत्रों के मुताबिक बसपा आजमगढ़ सीट सपा से ले सकती है. इसके अलावा बसपा सुरक्षित सीटों में बड़ा हिस्सा चाहती है. बसपा पश्चिम यूपी की आगरा, बिजनौर, सहारनपुर तो खास तौर पर लड़ेगी. इसके अलावा बाकी हिस्से की लालगंज, मिश्रिख, अम्बेडकरनगर, मछलीशहर, संतकबीर नगर, भदोही, बस्ती, बाराबंकी, कौशाम्बी व बांसगांव लड़ेगी. दोनों दलों के बीच तय हुआ है कि पहले वह सीटें बांट ली जाएं जहां किसी दल का 2014 से पहले के चुनाव तक दबदबा रहा है.

2014 के लोकसभा चुनाव की वह सीटें जिनपर सपा और बसपा के उम्‍मीदवार दूसरे स्‍थान पर रहे

लोकसभा सीट                                       विजेता                                       पार्टी                      दूसरे स्‍थान पर        पार्टी                  मतों का अंतर

कैराना

हुकूम सिंह

BJP

नाहिद हसन

SP

236828

मुजफ्फरनगर

संजीव कुमार बालियान

BJP

कादिर राणा

BSP

401150

बिजनौर

कुंवर भरतेंद्र

BJP

शाहनवाज राणा

SP

205774

नगीना

यशवंत सिंह

BJP

यशवीर सिंह

SP

92390

मुरादाबाद

कुंवर सर्वेश

BJP

डॉ एसटी हसन

SP

87504

रामपुर

डॉ नेपाल सिंह

BJP

नसीर अहमद

SP

23435

संभल

सत्‍यपाल सिंह

BJP

सफिकुर्रहमान

SP

5174

अमरोहा

कुंवर सिंह तंवर

BJP

हुमेरा अख्‍तर

SP

158214

मेरठ

राजेंद्र अग्रवाल

BJP

मो. शाहीद अखलाख

BSP

232326

बागपत

डॉ सत्‍यपाल सिंह

BJP

गुलाम मुहम्‍मद

SP

209866

गौतमबुद्ध नगर

डॉ महेश शर्मा

BJP

नरेंद्र भाटी

SP

280212

बुलंद शहर

भोला सिंह

BJP

प्रदीप कुमार जाटव

BSP

421973

अलीगढ़

सतीश

BJP

डॉ अरविंद

BSP

286736

हाथरस

राजेश कुमार

BJP

मनोज कुमार

BSP

326386

मथुरा

हेमा मालिनी

BJP

जयंत चौधरी

RLD

330743

आगरा

डॉ राम शंकर

BJP

नारायन सिंह

BSP

300263

फतेहपुर सीकरी

बाबूलाल

BJP

सीमा उपाध्‍याय

BSP

173106

एटा

राजवीर सिहं

BJP

देवेंद्र सिंह यादव

SP

201001

आंवला

धर्मेंद्र कश्‍यप

BJP

कुंवर सर्वराज सिंह

SP

138429

बरेली

संतोष गंगवार

BJP

आयशा इस्‍लाम

SP

240685

पीलीभीत

मेनका गांधी

BJP

बुद्धसेन सरन

SP

307052

शाहजहांपुर

कृष्‍णा राज

BJP

उमेद सिंह

BSP

235529

खीरी

अजय कुमार

BJP

अरविंद गिरी

BSP

110274

धौरहरा

रेखा

BJP

दाऊद अहमद

BSP

125675

सीतापुर

राजेश वर्मा

BJP

कैसर जहां

BSP

51027

हरदोई

अंशुल वर्मा

BJP

शिव प्रसाद

BSP

81343

मिसरिख

अंजू बाला

BJP

अशोक कुमार

BSP

87363

उन्‍नाव

स्‍वामी सच्‍चिदानंद

BJP

अरूण शंकर शुक्‍ला

SP

310173

मोहनलालगंज

कौशल किशोर

BJP

आरके चौधरी

BSP

145416

सुल्‍तानपुर

वरूण गांधी

BJP

पवन पांडेय

BSP

178902

प्रतापगढ़

कुंवर हरिवंश सिंह

AD

आसिफ निजामुद्दीन

BSP

168222

फर्रुखाबाद

मुकेश राजपूत

BJP

रामेश्‍वर सिहं यादव

SP

150502

इटावा

अशोक कुमार दोहरे

BJP

प्रेमदास

SP

172946

अकबरपुर

देवेंद्र सिंह

BJP

अनिल शुक्‍ला

BSP

278997

जालौन

भानु प्रताप सिंह

BJP

ब्रिजलाल

BSP

287202

झांसी

उमा भारती

BJP

डॉ चंद्रपाल सिंह यादव

SP

190467

हमीरपुर

कुंवर पुष्‍पेंद्र

BJP

बिसंभर प्रसाद

SP

266788

बांदा

भैरो प्रसाद मिश्रा

BJP

आके सिंह पटेल

BSP

115788

फतेहपुर

निरंजन ज्‍योति

BJP

अफजल सिद्दकी

BSP

187206

कौशांबी

विनोद कुमार

BJP

शैलेंद्र कुमार

SP

42847

फूलपुर

केशव प्रसाद मौर्य

BJP

धर्मराज

SP

308308

इलाहाबाद

श्‍यामचरन गुप्‍ता

BJP

रेवती रमन सिंह

SP

62009

फैजाबाद

लल्‍लू सिंह

BJP

मित्रसेन यादव

SP

282775

अंबेडकर नगर

हरीओम पांडेय

BJP

राकेश पांडेय

BSP

139429

बहराइच

साध्‍वी साबित्री बाई

BJP

शब्‍बीर अहमद

SP

95645

कैशरगंज

ब्रजभूषण शरण

BJP

पंडित सिंह

SP

78218

श्रावस्‍ती

दद्न मिश्रा

BJP

अतीक अहमद

SP

85913

गोंडा

किर्तीवर्धन सिंह

BJP

नंदिता शुक्‍ला

SP

160416

डुमरियागंज

जगदंबिका पाल

BJP

मोमुकीम

BSP

103588

बस्‍ती

हरीश द्विवेदी

BJP

ब्रिज किशोर सिंह

SP

33562

संतकबीर नगर

शरद त्रिपाठी

BJP

कुशल तिवारी

BSP

97978

महराजगज

पंकज

BJP

काशीनाथ

BSP

240458

गोरखपुर

आदित्‍यनाथ

BJP

राजमति

SP

312783

देवरिया

कलराज मिश्रा

BJP

नियाज अहमद

BSP

265386

बांसगांव

कमलेश पासवान

BJP

सदल प्रसाद

BSP

189516

लालगंज

नीलम सोनकर

BJP

बेचई सरोज

SP

63086

घोसी

हरिनारायन राजभर

BJP

दारा सिंह चौहान

BSP

146015

सलेमपुर

रविंद्र कुशवाहा

BJP

रविशंकर सिंह

BSP

232342

बलिया

भरतसिंह

BJP

नीरज शेखर

SP

139434

जौनपुर

कृष्‍ण प्रताप

BJP

सुभाष पांडेय

BSP

146310

मछली शहर

राम चरित्र

BJP

भोलानाथ

BSP

172155

गाजीपुर

मनोज सिन्‍हा

BJP

शिवकन्‍या

SP

32452

चंदौली

डॉ महेंद्र नाथ पांडेय

BJP

अनिल कुमार

BSP

156756

भदोही

विरेंद्र

BJP

राकेशधर

BSP

158039

मिर्जापुर

अनुप्रिया पटेल

AD

समुद्र विंद

BSP

219079

राबर्ट्सगंज

छोटेलाल

BJP

शरद प्रसाद

BSP

190486