/newsnation/media/post_attachments/images/2019/01/06/article-img-11-74.jpg)
इस बार चुनावी जंग में बुआ-बबुआ पूरे दमखम से ताल ठोंकने को तैयार हैं.
ढाई दशक पहले सपा-बसपा के गठजोड़ ने यूपी की सियासत में अपनी ताकत दिखाया था. एक बार फिर नई सोशल इंजीनियरिंग के साथ यह दोनों पार्टियां बीजेपी के खिलाफ आ रही हैं. इस बार चुनावी जंग में बुआ-बबुआ पूरे दमखम से ताल ठोंकने को तैयार हैं. अगर 2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो मोदी की सुनामी में सपा चार सीट पर सिमट गई. बसपा साफ हो गई. बीएसपी 34, सपा 31 और रालोद 1 सीट पर दूसरे स्थान पर रही. अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो लोकसभा चुनाव में बीजेपी 42.63 फीसद, सपा 22.35 फीसद, बीएसपी 19.60 फीसद और कांग्रेस को 7.53 फीसद वोट मिले थे. अगर बसपा और सपा के वोटों को मिला दें तो करीब-करीब बीजेपी द्वारा कुल हासिल किए हुए वोटों के बराबर होगा.
यह भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव 2019: महागठबंधन का मुकाबला करने के लिए BJP की कवायद शुरू
पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 71 सीटें तो जीत लीं लेकिन सपा-बसपा को मिला वोट प्रतिशत भी करीब उतना ही है जितना बीजेपी को मिला था. यह तब है जब कांग्रेस व रालोद का वोट इसमें शामिल नहीं है. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीत कर पूरे यूपी में परचम जरूर फैलाया लेकिन सपा-बसपा का वोट बीजेपी से ज्यादा ही रहा. सपा तो 403 के बजाए 311 पर ही लड़ी और बाकी सीट कांग्रेस को दे दी.
यह भी पढ़ेंः एसपी-बीएसपी गठबंधन पर बोले राम गोपाल यादव, बातचीत के बारे में नहीं पता, घोषणा मायावती और अखिलेश करेंगे
जाहिर है इन दोनों दलों का वोट बैंक बीजेपी के लिए बड़े खतरे की घंटी है. पर, बीजेपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शोहरत व मुख्यमंत्री के काम पर भरोसा है और वह पिछड़े व अन्य वोटों को लुभाने की खासी कोशिश कर रही है.
गठबंधन के सामने ये हैं चुनौतियां
- सपा बसपा का जिस वर्ग में मुख्य जनाधार है उसे अब एक साथ लाना मुश्किल. दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार करना. क्योंकि यह अब तक एक दूसरे खिलाफ लड़ते रहे हैं.
- गठबंधनकी मजबूती के लिए सपा-बसपा को कांग्रेस व रालोद का समर्थन लेना होगा. बीजेपी ज्यादा सीटें देकर रालोद को साथ ला सकती है. .
- मुस्लिम बहुल सीटों पर ध्रुवीकरण की स्थिति में गठबंधन के मुकाबले बीजेपी को फायदा.
- सीटें बट जाने के बाद टिकट के दावेदारों के असंतोष का शांत करना चुनौती. दोनों दलों ऐसे कद्दावर नेताओं बागी होकर चुनाव लड़ सकते हैं या बीजेपी का दामन थाम कर मुसीबत बन सकते हैं. .
- बसपा ने फूलपुर, गोरखपुर व कैराना के उपचुनाव में सपा को समर्थन देकर यह साबित किया है कि उसका वोट आसानी से ट्रांसफर हो जाता है लेकिन अब सपा को यह साबित करना है. पिछले विधानसभा में सपा कांग्रेस गठबंधन में भी यह समस्या दिखी थी. .
पिछले तीन चुनावों में चार प्रमुख दलों का वोट प्रतिशत
चुनाव बीजेपी सपा बसपा कांग्रेस
विधानसभा 2017 41.57 28.32 22.23 22.09.
लोकसभा 2014 42.63 22.35 19.60 7.53 .
विधानसभा 2012 15.21 29.29 25.95 13.26.
इन सीटों पर साफ है गठबंधन की तस्वीर
सपा बसपा के बीच बटवारें में सीटे तय होना बाकी है लेकिन दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर तस्वीर साफ है. सपा बदायूं, कन्नौज, मैनपुरी व फिरोजाबाद जैसी सीटिंग सीटें तो लड़ेगी. उपचुनाव में जीती फूलपुर, गोरखपुर भी लड़ेगी. इसके अलावा बीजेपी द्वारा जीती इटावा, बलिया, मुरादाबाद, रामपुर व संभल सीट पर सपा के पास जाना तय है. मथुरा, बागपत रालोद के खाते में जा सकती है. अमेठी व रायबरेली कांग्रेस के लिए छोड़ी गई है. बसपा सपा की सिटिंग आजमगढ़ पर लड़ने को इच्छुक है.
यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने कहा- अगामी लोकसभा चुनाव जनता VS गठबंधन होगा
सूत्रों के मुताबिक बसपा आजमगढ़ सीट सपा से ले सकती है. इसके अलावा बसपा सुरक्षित सीटों में बड़ा हिस्सा चाहती है. बसपा पश्चिम यूपी की आगरा, बिजनौर, सहारनपुर तो खास तौर पर लड़ेगी. इसके अलावा बाकी हिस्से की लालगंज, मिश्रिख, अम्बेडकरनगर, मछलीशहर, संतकबीर नगर, भदोही, बस्ती, बाराबंकी, कौशाम्बी व बांसगांव लड़ेगी. दोनों दलों के बीच तय हुआ है कि पहले वह सीटें बांट ली जाएं जहां किसी दल का 2014 से पहले के चुनाव तक दबदबा रहा है.
2014 के लोकसभा चुनाव की वह सीटें जिनपर सपा और बसपा के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे
लोकसभा सीट विजेता पार्टी दूसरे स्थान पर पार्टी मतों का अंतर
कैराना | हुकूम सिंह | BJP | नाहिद हसन | SP | 236828 |
मुजफ्फरनगर | संजीव कुमार बालियान | BJP | कादिर राणा | BSP | 401150 |
बिजनौर | कुंवर भरतेंद्र | BJP | शाहनवाज राणा | SP | 205774 |
नगीना | यशवंत सिंह | BJP | यशवीर सिंह | SP | 92390 |
मुरादाबाद | कुंवर सर्वेश | BJP | डॉ एसटी हसन | SP | 87504 |
रामपुर | डॉ नेपाल सिंह | BJP | नसीर अहमद | SP | 23435 |
संभल | सत्यपाल सिंह | BJP | सफिकुर्रहमान | SP | 5174 |
अमरोहा | कुंवर सिंह तंवर | BJP | हुमेरा अख्तर | SP | 158214 |
मेरठ | राजेंद्र अग्रवाल | BJP | मो. शाहीद अखलाख | BSP | 232326 |
बागपत | डॉ सत्यपाल सिंह | BJP | गुलाम मुहम्मद | SP | 209866 |
गौतमबुद्ध नगर | डॉ महेश शर्मा | BJP | नरेंद्र भाटी | SP | 280212 |
बुलंद शहर | भोला सिंह | BJP | प्रदीप कुमार जाटव | BSP | 421973 |
अलीगढ़ | सतीश | BJP | डॉ अरविंद | BSP | 286736 |
हाथरस | राजेश कुमार | BJP | मनोज कुमार | BSP | 326386 |
मथुरा | हेमा मालिनी | BJP | जयंत चौधरी | RLD | 330743 |
आगरा | डॉ राम शंकर | BJP | नारायन सिंह | BSP | 300263 |
फतेहपुर सीकरी | बाबूलाल | BJP | सीमा उपाध्याय | BSP | 173106 |
एटा | राजवीर सिहं | BJP | देवेंद्र सिंह यादव | SP | 201001 |
आंवला | धर्मेंद्र कश्यप | BJP | कुंवर सर्वराज सिंह | SP | 138429 |
बरेली | संतोष गंगवार | BJP | आयशा इस्लाम | SP | 240685 |
पीलीभीत | मेनका गांधी | BJP | बुद्धसेन सरन | SP | 307052 |
शाहजहांपुर | कृष्णा राज | BJP | उमेद सिंह | BSP | 235529 |
खीरी | अजय कुमार | BJP | अरविंद गिरी | BSP | 110274 |
धौरहरा | रेखा | BJP | दाऊद अहमद | BSP | 125675 |
सीतापुर | राजेश वर्मा | BJP | कैसर जहां | BSP | 51027 |
हरदोई | अंशुल वर्मा | BJP | शिव प्रसाद | BSP | 81343 |
मिसरिख | अंजू बाला | BJP | अशोक कुमार | BSP | 87363 |
उन्नाव | स्वामी सच्चिदानंद | BJP | अरूण शंकर शुक्ला | SP | 310173 |
मोहनलालगंज | कौशल किशोर | BJP | आरके चौधरी | BSP | 145416 |
सुल्तानपुर | वरूण गांधी | BJP | पवन पांडेय | BSP | 178902 |
प्रतापगढ़ | कुंवर हरिवंश सिंह | AD | आसिफ निजामुद्दीन | BSP | 168222 |
फर्रुखाबाद | मुकेश राजपूत | BJP | रामेश्वर सिहं यादव | SP | 150502 |
इटावा | अशोक कुमार दोहरे | BJP | प्रेमदास | SP | 172946 |
अकबरपुर | देवेंद्र सिंह | BJP | अनिल शुक्ला | BSP | 278997 |
जालौन | भानु प्रताप सिंह | BJP | ब्रिजलाल | BSP | 287202 |
झांसी | उमा भारती | BJP | डॉ चंद्रपाल सिंह यादव | SP | 190467 |
हमीरपुर | कुंवर पुष्पेंद्र | BJP | बिसंभर प्रसाद | SP | 266788 |
बांदा | भैरो प्रसाद मिश्रा | BJP | आके सिंह पटेल | BSP | 115788 |
फतेहपुर | निरंजन ज्योति | BJP | अफजल सिद्दकी | BSP | 187206 |
कौशांबी | विनोद कुमार | BJP | शैलेंद्र कुमार | SP | 42847 |
फूलपुर | केशव प्रसाद मौर्य | BJP | धर्मराज | SP | 308308 |
इलाहाबाद | श्यामचरन गुप्ता | BJP | रेवती रमन सिंह | SP | 62009 |
फैजाबाद | लल्लू सिंह | BJP | मित्रसेन यादव | SP | 282775 |
अंबेडकर नगर | हरीओम पांडेय | BJP | राकेश पांडेय | BSP | 139429 |
बहराइच | साध्वी साबित्री बाई | BJP | शब्बीर अहमद | SP | 95645 |
कैशरगंज | ब्रजभूषण शरण | BJP | पंडित सिंह | SP | 78218 |
श्रावस्ती | दद्न मिश्रा | BJP | अतीक अहमद | SP | 85913 |
गोंडा | किर्तीवर्धन सिंह | BJP | नंदिता शुक्ला | SP | 160416 |
डुमरियागंज | जगदंबिका पाल | BJP | मो. मुकीम | BSP | 103588 |
बस्ती | हरीश द्विवेदी | BJP | ब्रिज किशोर सिंह | SP | 33562 |
संतकबीर नगर | शरद त्रिपाठी | BJP | कुशल तिवारी | BSP | 97978 |
महराजगज | पंकज | BJP | काशीनाथ | BSP | 240458 |
गोरखपुर | आदित्यनाथ | BJP | राजमति | SP | 312783 |
देवरिया | कलराज मिश्रा | BJP | नियाज अहमद | BSP | 265386 |
बांसगांव | कमलेश पासवान | BJP | सदल प्रसाद | BSP | 189516 |
लालगंज | नीलम सोनकर | BJP | बेचई सरोज | SP | 63086 |
घोसी | हरिनारायन राजभर | BJP | दारा सिंह चौहान | BSP | 146015 |
सलेमपुर | रविंद्र कुशवाहा | BJP | रविशंकर सिंह | BSP | 232342 |
बलिया | भरतसिंह | BJP | नीरज शेखर | SP | 139434 |
जौनपुर | कृष्ण प्रताप | BJP | सुभाष पांडेय | BSP | 146310 |
मछली शहर | राम चरित्र | BJP | भोलानाथ | BSP | 172155 |
गाजीपुर | मनोज सिन्हा | BJP | शिवकन्या | SP | 32452 |
चंदौली | डॉ महेंद्र नाथ पांडेय | BJP | अनिल कुमार | BSP | 156756 |
भदोही | विरेंद्र | BJP | राकेशधर | BSP | 158039 |
मिर्जापुर | अनुप्रिया पटेल | AD | समुद्र विंद | BSP | 219079 |
राबर्ट्सगंज | छोटेलाल | BJP | शरद प्रसाद | BSP | 190486 |
Source : DRIGRAJ MADHESHIA