राजस्थानः अंबेडकर, गांधी के बाद अब नेहरू की मूर्ति के साथ छेड़छाड़, गले में पहनाया टायर, मामला दर्ज

राजस्थान के बूंदी क्षेत्र के आजाद पार्क में कुछ शरारती तत्वों ने जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति के गले में टायल लटका दिया।

राजस्थान के बूंदी क्षेत्र के आजाद पार्क में कुछ शरारती तत्वों ने जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति के गले में टायल लटका दिया।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
राजस्थानः अंबेडकर, गांधी के बाद अब नेहरू की मूर्ति के साथ छेड़छाड़, गले में पहनाया टायर, मामला दर्ज

जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति (फोटो- ANI)

राजस्थान के बूंदी क्षेत्र के आजाद पार्क में कुछ शरारती तत्वों ने जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति के गले में टायर लटका दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Advertisment

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक यह घटना बीते गुरुवार (21 जून, 2018) की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बता दें कि महान नेताओं की मूर्तियों के साथ इस तरह की घटना की शुरुआत त्रिपुरा से शुरु हुई थी। राज्य में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद रूसी क्रांति के नायक लेनिन की मूर्ति तोड़ दी गई थी।

लेनिन की मूर्ति तोड़े जाने की घटना के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से मूर्ति तोड़े जाने, कालिख पोते जाने सहित कई अन्य घटनाएं सामने आई थी।

इसे भी पढ़ेंः यूपी में अंबेडकर की लगातार मूर्ति तोड़े जाने को लेकर अलर्ट हुआ जारी, अब पुलिस करेगी निगरानी

यूपी में लगातार अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने की घटना को लेकर गृह विभाग ने इस मामले में जिले के सभी पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए थे।

गृह विभाग के प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने कहा था कि प्रदेश में महापुरुषों की मूर्तियों की सुरक्षा और निगरानी यूपी पुलिस करेगी। साथ ही मूर्तियों को जाल से घेरे जाने की बात कही थी।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

Jawaharlal nehru pm of india put tyre around statue of nehru
      
Advertisment