ओड़िशा : पुरी में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार
ओड़िशा : पुरी में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार
भुवनेश्वर:
ओड़िशा के पुरी शहर में पांच साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।पुलिस के मुताबिक रविवार को लड़की के साथ छत पर कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
जब लड़की अपने घर के पास खेल रही थी, तो पीड़िता के परिवार को जानने वाला एक व्यक्ति उसे जबरदस्ती छत पर ले गया और उसके साथ बलात्कार को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि जब बच्ची रो रही थी तो उसकी मां छत पर गई, तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया था।
पीड़िता को पहले पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि बाद में उसे कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित किया गया।
पीड़िता के परिजनों ने पुरी सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।
पुरी के एसपी कंवर विशाल सिंह ने कहा, हमने आरोपी को पकड़ने के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है। उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, मामला संवेदनशील है इसलिए पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी।
सिंह ने कहा, हम इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं। हम सभी संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि