logo-image

भारत में करीब 34 लाख हैं लाइसेंसी बंदूकधारी, यूपी सबसे आगे

खुद की हिफाजत और अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए जरूरी लाइसेंसी बंदूक रखने के मामले में उत्तर प्रदेश के लोग सबसे आगे हैं।

Updated on: 02 Oct 2017, 02:28 PM

नई दिल्ली:

खुद की हिफाजत और अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए जरूरी लाइसेंसी बंदूक रखने के मामले में उत्तर प्रदेश के लोग सबसे आगे हैं।

गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में 33,69,444 लाख लाइसेंसी बंदूक है, इनमें से सबसे अधिक 12,77,914 लाख उत्तर प्रदेश के लोगों के पास है। वहीं आतंकवाद से पीड़ित रहे जम्मू-कश्मीर में 3.69 लोगों के पास बंदूक रखने के लिए अधिकृत हैं।

सबसे कम लाइसेंस धारक दमन दीव और नागर हवली में हैं। जहां मात्र 125 लोगों के पास लाइसेंस है।

31 दिसंबर 2016 तक जारी किये गये लाइसेंस के मुताबिक पंजाब में 3,59,349 लोगों के पास लाइसेंस है। आपको बता दें की 1980 से 1990 तक पंजाब आतंकवाद के चपेट में रहा है।

और पढ़ें: कुवैत ने 22 भारतीय कैदियों को किया रिहा, 15 भारतीयों की फांसी उम्रकैद में तब्दील

गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 2,47,130 लोग जबकि हरियाणा में 1,41,926 लोग लाइसेंस रखने के लिए अधिकृत हैं।

किस राज्य में कितने लोगों के पास है लाइसेंस?

राजस्थान- 1,33,968
कर्नाटक- 1,13,631
महाराष्ट्र- 84,050
बिहार- 82,585
हिमाचल प्रदेश- 77,069
उत्तराखंड- 64,770
गुजरात- 60,784
पश्चिम बंगाल- 60,525
दिल्ली 38,754
नागालैंड- 36,606
अरुणाचल प्रदेश- 34,394
मणिपुर - 26,836
तमिलनाडु- 22,532
ओडिशा- 20,588
असम- 19,283
मेघालय- 18,688,
झारखंड- 17,654
मिजोरम- 15,895
केरल- 9,459