/newsnation/media/post_attachments/images/2017/06/16/71-Men-thrash-a-mentally-challenged-woman.jpg)
राजस्थान में महिला से सरेराह पिटाई (फाइल फोटो)
धार्मिक नारा न लगाने के कारण राजस्थान के नागौर जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला के साथ दो लोगों ने मारपीट की। दोनों लोग उस महिला को धार्मिक नारा लगाने के लिए कह रहे थे। घटना जिले के श्रीबालाजी थाना क्षेत्र की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला को पीट-पीटकर पहले तीन-चार बार जबरन 'अल्लाह' बुलवाया। इसके बाद उनसे 'जय श्री राम' और 'जय हनुमान' बोलने के लिए कहा गया।
महिला को पीटने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक एक महिला को पाइप से मार रहे हैं।
SHOCKING: Men thrash a mentally-challenged woman with a pipe in Rajasthan's Nagaur, forced to say "Allah", "Jai Shri Ram" & "Jai Hanuman". pic.twitter.com/EhlnaVkhxd
— ANI (@ANI_news) June 16, 2017
इस घटना में दो लोग महिला को बुरी तरह से पीट रहा है जबकि एक व्यक्ति इस घटना का वीडियो बना रहा है।
This happened on June 13. Two persons identified as Prakash and Shravan have been arrested: Om Prakash Gautam, DSP Nagaur. pic.twitter.com/0TLlJAZejd
— ANI (@ANI_news) June 16, 2017
अब हर दिन बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, सुबह छह बजे से लागू होगी कीमतें
सूत्रों की माने तो महिला घुमंतू है। नागौर जिले के अलाय के कालानाडा क्षेत्र घूम रही थी। इस दौरान दो युवकों ने उससे कुछ पूछा और बाद में उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जो करीब एक मिनट का है।
— Deep Mukherjee (@thinkdeep4ever) June 15, 2017
सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau