/newsnation/media/post_attachments/images/2016/11/04/56-mehboobamufti_5.jpg)
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान को सीमा पर तनाव कम कर बातचीत के रास्ते पर लौटना चाहिये।
महबूबा ने कहा कि दोनों देशों को समग्र बातचीत दोबार शुरू करने के लिये ठोस कदम उठाने चाहिये।
उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तानी नेतृत्व की जिम्मेदारी है कि वो भारत की पहल का उचित जवाब दें और शांति स्थापित करने के लिये कदम उठाएं।
महबूबा ने एलओसी पर स्थित नौशेरा, पुंछ, और रजौरी में दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। यहां पर पाकिस्तानी गोलाबारी में काफी नुकसान हुआ है और कई नागरिकों की मौत भी हुई है।
उन्होंने यहां गोलाबारी से प्रभावित लोगों का हालचाल पूछा और प्रशासन की तरफ से उठाए गए कदमों की जानकारी भी ली।
महबूबा ने कहा, 'तनाव कको जल्द खत्म किये जाने की ज़रूरत है। शांति को दूसरा कोई विकल्प नहीं हो सकता है। दिल्ली और इस्लामाबाद को समग्र वार्ता के लिये ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है।'
उन्होंने कहा कि दोनों देश बेमतलब की लड़ाई में अपनी शक्ति खत्म कर रहे हैं जबकि दोनों गरीबी और आर्थिक तंगी से लड़ने के लिये एक-दूसरे का साथ दे सकते हैं।
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us